सहारनपुर में मेला देखने गए व्यक्ति की बाइक चोरी:परिवार के लौटने पर गायब मिली, CCTV तलाश रही पुलिस

सहारनपुर में मेला देखने गए व्यक्ति की बाइक चोरी:परिवार के लौटने पर गायब मिली, CCTV तलाश रही पुलिस

सहारनपुर के कुतुबशेर थाना क्षेत्र में परिवार के साथ मेला देखने गए एक व्यक्ति की बाइक चोरी हो गई। मेला देखने के बाद जब परिवार वापस लौटा तो बाइक अपने स्थान से गायब मिली। आसपास काफी तलाश करने के बावजूद बाइक का कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद पीड़ित ने कुतुबशेर थाने में तहरीर देकर बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने और वाहन बरामद कराने की मांग की है। सोमवार को पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सविता विहार लेबर कॉलोनी के पास आईटीसी रोड निवासी अरविन्द सैनी पुत्र रणजीत सिंह सैनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 3 अक्टूबर 2026 को अपने परिवार के साथ मेला देखने गए थे। इसी दौरान उन्होंने अपनी बाइक खड़ी की थी। कुछ समय बाद जब वह वापस लौटे तो बाइक वहां नहीं मिली। अरविन्द सैनी ने बताया कि उन्होंने आसपास के क्षेत्र में बाइक की काफी तलाश की। परिचितों और आसपास के लोगों से भी जानकारी लेने का प्रयास किया, लेकिन बाइक का कहीं पता नहीं चला। इसके बाद उन्हें आशंका हुई कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी बाइक चोरी कर ली है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि चोरी हुई बाइक का पंजीकरण नंबर UP 11 BD 9682 है। पुलिस को पहचान के लिए बाइक का चेसिस नंबर MBLHA7150H9E21178 और इंजन नंबर HA11EMH9E21462 भी उपलब्ध कराया गया है। पीड़ित का कहना है कि जिस क्षेत्र में बाइक खड़ी की गई थी, उसके आसपास कई स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। ऐसे में कैमरों की फुटेज की जांच करने पर बाइक लेकर जाने वाले संदिग्ध का सुराग मिल सकता है। पीड़ित ने पुलिस से आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की मांग की है। पीड़ित ने पुलिस से मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने के साथ ही बाइक बरामद करने की गुहार लगाई है। पुलिस ने अरविन्द सैनी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आसपास लगे CCTV और अन्य संभावित साक्ष्यों के आधार पर पुलिस घटना का खुलासा करने में जुटी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *