लखनऊ में आईआईपी निदेशक ने किया दौरा:शैक्षणिक गतिविधियों, अवसंरचना विकास और चल रही पहलों की समीक्षा की

लखनऊ में आईआईपी निदेशक ने किया दौरा:शैक्षणिक गतिविधियों, अवसंरचना विकास और चल रही पहलों की समीक्षा की

लखनऊ में भारतीय पैकेजिंग संस्थान (IIP) के निदेशक ज्ञानेश्वर बी. पाटिल ने IIP लखनऊ केंद्र का दौरा कर शैक्षणिक गतिविधियों, अवसंरचना विकास और चल रही पहलों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने संकाय सदस्यों, कर्मचारियों और संबंधित हितधारकों से संवाद किया। निदेशक ने शैक्षणिक कार्यक्रमों, प्रशिक्षण, प्रयोगशाला सुविधाओं, उद्योग सहभागिता और केंद्र की आगामी विकास योजनाओं की जानकारी ली। समीक्षा बैठक में उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम के अधिशासी अभियंता बद्री प्रसाद, निर्यात प्रोत्साहन ब्यूरो के सहायक आयुक्त गौरव विवेक, UIED के प्रतिनिधि और IIP लखनऊ के संकाय सदस्य मौजूद रहे। IIP लखनऊ केंद्र के प्रभारी प्रो. (डॉ.) तनवीर आलम ने केंद्र की प्रमुख उपलब्धियों और गतिविधियों का प्रस्तुतीकरण दिया। निदेशक ने केंद्र की प्रगति की सराहना करते हुए शैक्षणिक गुणवत्ता, अवसंरचना, छात्र सहायता और उद्योग सहभागिता को और मजबूत करने पर जोर दिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *