टोंक के सआदत पैवेलियन ग्राउंड में चल रही 70वीं राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता (अंडर-17) के सुपर-लीग मुकाबलों में सोमवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। इनमें टोंक की टीम समेत चार टीमें मैच हार कर सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गईं। प्रतियोगिता संयोजक कमलेश सिंगोदिया ने बताया- श्रीगंगानगर ने शार्दुल स्पोर्ट्स स्कूल-बीकानेर को 6-1 से हराया। हॉकी एकेडमी- जयपुर बनाम हनुमानगढ़ का मैच 3-3 से बराबर रहा। टोंक ने नागौर को 3-0 से हराया। भीलवाड़ा ने अलवर को 4-0 से शिकस्त दी। श्रीगंगानगर वर्सेज हनुमानगढ़ के बीच खेला गया मैच 0-0 से बराबर रहा। हॉकी एकेडमी- जयपुर ने शार्दुल स्पोर्ट्स स्कूल- बीकानेर को 8-0 से रौंदा। अलवर ने नागौर पर 4-1 से जीत दर्ज की तथा भीलवाड़ा ने टोंक को 4-1 से हराया। टोंक की टीम प्रतियोगिता सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच पाई है। टोंक की टीम अंतिम आठ टीमों में शामिल है। मंगलवार को सआदत पैवेलियन ग्राउंड पर श्रीगंगानगर और अलवर के बीच पहला सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा। दूसरे सेमीफाइनल मैच मैच में भीलवाड़ा और हनुमानगढ़ के बीच टक्कर होगी। फाइनल मैच इसी मैदान पर मंगलवार को ही शाम को होगा।

