एसटीआर में सांभर की मौत, सड़ी हालत में मिला शव:गश्ती दल को बदबू आने पर मामला उजागर, सूचना जारी करने में देरी

एसटीआर में सांभर की मौत, सड़ी हालत में मिला शव:गश्ती दल को बदबू आने पर मामला उजागर, सूचना जारी करने में देरी

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के बागड़ा बफर में सांभर के बच्चे की मौत हो गई। सोमवार सुबह करीब 9 बजे पूर्व रानीपुर बीट में सड़ी और कीड़े लगी हालत में शव मिला। गश्ती दल को बदबू आने पर मामला उजागर हुआ। शिकार की आशंका होने पर एसटीआर डिप्टी डायरेक्टर ऋषिभा नेताम, सहायक संचालक शिवकुमार मैथानी, रेंजर विलास डोंगरे, वाइल्डलाइफ डॉक्टर और डॉग स्क्वॉड टीम मौके पर पहुंची। सांभर के बच्चे के शव में कीड़े रेंग रहे थे। पंचनामा बनाने के बाद प्रोटोकॉल अनुसार पोस्टमार्टम कराया गया। बिसरा सैंपल लिए गए। शाम 5 बजे डिप्टी डायरेक्टर ऋषिभा नेताम और नायब तहसीलदार की मौजूदगी में शव को जंगल में ही जलाया गया। अधिकारी प्रथम दृष्टया मौत की वजह बीमारी या संक्रमण बता रहे हैं। हालांकि पीएम रिपोर्ट के बाद ही वजह स्पष्ट होगी। सुबह मिला शव शाम 7 बजे तक नहीं दी जानकारी सांभर के बच्चे का शव मिलने की सूचना सुबह 9 बजे ही मिल गई थी, लेकिन विभाग ने शाम 7 बजे तक अधिकृत जानकारी जारी नहीं की जगई। डिप्टी डायरेक्टर ऋषिभा नेताम ने बताया कि सांभर के बच्चे की उम्र करीब 10 से 15 दिन थी। जन्म के साथ ही किसी बीमारी से मृत्यु की आशंका है। उन्होंने किसी भी प्रकार के अपराध की आशंका से साफ इनकार किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *