खाली सीटों पर स्नातक में दाखिले का एक और मौका:पूर्णिया विश्वविद्यालय-6 अक्टूबर से शुरू होगा स्पॉट एडमिशन

खाली सीटों पर स्नातक में दाखिले का एक और मौका:पूर्णिया विश्वविद्यालय-6 अक्टूबर से शुरू होगा स्पॉट एडमिशन

अररिया में पूर्णिया विश्वविद्यालय से जुड़े कॉलेजों में स्नातक की खाली सीटों पर दाखिले के लिए छात्रों को एक और मौका मिला है। विश्वविद्यालय स्पॉट एडमिशन राउंड आयोजित करेगा। इसमें सिर्फ वे छात्र आवेदन कर सकेंगे, जिन्हें अब तक किसी भी कॉलेज में दाखिला नहीं मिला है। स्पॉट एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 6 अक्टूबर से शुरू होगी। छात्र 8 अक्टूबर तक आवेदन कर सकेंगे। पात्र छात्रों की मेरिट लिस्ट 9 अक्टूबर को जारी की जाएगी। 10 से 12 अक्टूबर तक कॉलेजों में दाखिला मेरिट लिस्ट में चयनित छात्रों का दाखिला संबंधित कॉलेजों में 10 से 12 अक्टूबर तक होगा। दाखिला केवल उन विषयों और कॉलेजों की खाली सीटों पर दिया जाएगा, जिनकी जानकारी विश्वविद्यालय के पोर्टल पर उपलब्ध होगी। तीन कॉलेज और पांच विषय चुन सकेंगे आवेदन के दौरान छात्रों को अधिकतम तीन कॉलेज और पांच विषय चुनने का विकल्प मिलेगा। स्पॉट एडमिशन के लिए छात्रों से किसी तरह का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। जिन छात्रों का पहले ही किसी कॉलेज में दाखिला हो चुका है, वे स्पॉट एडमिशन राउंड में आवेदन नहीं कर सकेंगे। यह प्रक्रिया केवल उन छात्रों के लिए है, जिन्हें अब तक स्नातक में कहीं दाखिला नहीं मिला है। अररिया में पूर्णिया विश्वविद्यालय से जुड़े कॉलेजों में स्नातक की खाली सीटों पर दाखिले के लिए छात्रों को एक और मौका मिला है। विश्वविद्यालय स्पॉट एडमिशन राउंड आयोजित करेगा। इसमें सिर्फ वे छात्र आवेदन कर सकेंगे, जिन्हें अब तक किसी भी कॉलेज में दाखिला नहीं मिला है। स्पॉट एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 6 अक्टूबर से शुरू होगी। छात्र 8 अक्टूबर तक आवेदन कर सकेंगे। पात्र छात्रों की मेरिट लिस्ट 9 अक्टूबर को जारी की जाएगी। 10 से 12 अक्टूबर तक कॉलेजों में दाखिला मेरिट लिस्ट में चयनित छात्रों का दाखिला संबंधित कॉलेजों में 10 से 12 अक्टूबर तक होगा। दाखिला केवल उन विषयों और कॉलेजों की खाली सीटों पर दिया जाएगा, जिनकी जानकारी विश्वविद्यालय के पोर्टल पर उपलब्ध होगी। तीन कॉलेज और पांच विषय चुन सकेंगे आवेदन के दौरान छात्रों को अधिकतम तीन कॉलेज और पांच विषय चुनने का विकल्प मिलेगा। स्पॉट एडमिशन के लिए छात्रों से किसी तरह का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। जिन छात्रों का पहले ही किसी कॉलेज में दाखिला हो चुका है, वे स्पॉट एडमिशन राउंड में आवेदन नहीं कर सकेंगे। यह प्रक्रिया केवल उन छात्रों के लिए है, जिन्हें अब तक स्नातक में कहीं दाखिला नहीं मिला है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *