सहरसा के बटराहा में 7 साल बाद नाला निर्माण पूरा:95%जलजमाव की समस्या से मिली राहत, नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण

सहरसा के बटराहा में 7 साल बाद नाला निर्माण पूरा:95%जलजमाव की समस्या से मिली राहत, नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण

सहरसा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 34 और 37 स्थित बटराहा मोहल्ले में लंबे समय से चली आ रही जलजमाव की समस्या अब काफी हद तक दूर हो गई है। सोमवार को नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा और डिप्टी मेयर गुड्डू हयात ने इलाके का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर अन्य समस्याओं की भी जानकारी ली। 2019 से सड़क किनारे नाला नहीं बनने से थी परेशानी नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा ने बताया कि वर्ष 2019 से मारुफगंज-बटराहा जाने वाली आरसीडी सड़क के किनारे नाला नहीं होने के कारण बारिश और घरों का गंदा पानी सड़क पर जमा रहता था। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी होती थी। बटराहा नगर निगम के सबसे अधिक जलजमाव प्रभावित इलाकों में शामिल था। नाला बनने के बाद 95 प्रतिशत तक समस्या दूर नगर आयुक्त ने बताया कि नाला निर्माण का काम पूरा होने के बाद सड़क पर जलजमाव की समस्या करीब 95 प्रतिशत तक दूर हो गई है। दुर्गापूजा से पहले समस्या का समाधान होने से स्थानीय लोगों में भी खुशी है। उन्होंने कहा कि जिन वार्डों में जलजमाव की समस्या है, वहां नाला निर्माण समेत जरूरी कार्य कराकर लोगों को राहत देने का प्रयास जारी है। बारिश में घरों तक पहुंच जाता था पानी वार्ड 34 की निवासी अर्चना देवी ने बताया कि लंबे समय से जलजमाव के कारण मोहल्लेवासियों को परेशानी होती थी। बारिश के दौरान पानी घरों में भी घुस जाता था। अब सड़क से जलजमाव खत्म होने के बाद काफी राहत मिली है। उन्होंने नगर निगम और वार्ड पार्षद के प्रति आभार जताया। छह-सात साल से परेशान थे मोहल्लेवासी डिप्टी मेयर गुड्डू हयात ने कहा कि बटराहा के लोग छह-सात वर्षों से जलजमाव की समस्या झेल रहे थे। यह इलाका दो वार्डों की सीमा पर है, जहां सालभर नाले और बारिश का गंदा पानी सड़क पर बहता था। नाला निर्माण के बाद अब सड़क पूरी तरह सूख चुकी है। उन्होंने इसका श्रेय वार्ड पार्षद और नगर आयुक्त के प्रयासों को दिया। तीन नगर आयुक्त बदले, नहीं हुआ समाधान वार्ड 34 पार्षद प्रतिनिधि सिंकु सिन्हा ने कहा कि पूर्व में तीन नगर आयुक्तों के सामने जलजमाव की समस्या रखी गई थी, लेकिन इसका स्थायी समाधान नहीं हो सका। वर्तमान नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए नाला निर्माण शुरू कराया, जिसके बाद लोगों को राहत मिली है। उन्होंने इसे मोहल्लेवासियों के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। सहरसा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 34 और 37 स्थित बटराहा मोहल्ले में लंबे समय से चली आ रही जलजमाव की समस्या अब काफी हद तक दूर हो गई है। सोमवार को नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा और डिप्टी मेयर गुड्डू हयात ने इलाके का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर अन्य समस्याओं की भी जानकारी ली। 2019 से सड़क किनारे नाला नहीं बनने से थी परेशानी नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा ने बताया कि वर्ष 2019 से मारुफगंज-बटराहा जाने वाली आरसीडी सड़क के किनारे नाला नहीं होने के कारण बारिश और घरों का गंदा पानी सड़क पर जमा रहता था। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी होती थी। बटराहा नगर निगम के सबसे अधिक जलजमाव प्रभावित इलाकों में शामिल था। नाला बनने के बाद 95 प्रतिशत तक समस्या दूर नगर आयुक्त ने बताया कि नाला निर्माण का काम पूरा होने के बाद सड़क पर जलजमाव की समस्या करीब 95 प्रतिशत तक दूर हो गई है। दुर्गापूजा से पहले समस्या का समाधान होने से स्थानीय लोगों में भी खुशी है। उन्होंने कहा कि जिन वार्डों में जलजमाव की समस्या है, वहां नाला निर्माण समेत जरूरी कार्य कराकर लोगों को राहत देने का प्रयास जारी है। बारिश में घरों तक पहुंच जाता था पानी वार्ड 34 की निवासी अर्चना देवी ने बताया कि लंबे समय से जलजमाव के कारण मोहल्लेवासियों को परेशानी होती थी। बारिश के दौरान पानी घरों में भी घुस जाता था। अब सड़क से जलजमाव खत्म होने के बाद काफी राहत मिली है। उन्होंने नगर निगम और वार्ड पार्षद के प्रति आभार जताया। छह-सात साल से परेशान थे मोहल्लेवासी डिप्टी मेयर गुड्डू हयात ने कहा कि बटराहा के लोग छह-सात वर्षों से जलजमाव की समस्या झेल रहे थे। यह इलाका दो वार्डों की सीमा पर है, जहां सालभर नाले और बारिश का गंदा पानी सड़क पर बहता था। नाला निर्माण के बाद अब सड़क पूरी तरह सूख चुकी है। उन्होंने इसका श्रेय वार्ड पार्षद और नगर आयुक्त के प्रयासों को दिया। तीन नगर आयुक्त बदले, नहीं हुआ समाधान वार्ड 34 पार्षद प्रतिनिधि सिंकु सिन्हा ने कहा कि पूर्व में तीन नगर आयुक्तों के सामने जलजमाव की समस्या रखी गई थी, लेकिन इसका स्थायी समाधान नहीं हो सका। वर्तमान नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए नाला निर्माण शुरू कराया, जिसके बाद लोगों को राहत मिली है। उन्होंने इसे मोहल्लेवासियों के लिए बड़ी उपलब्धि बताया।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *