पाकिस्तान में मारे गए 3 आतंकी, सेना के आतंकवाद-विरोधी अभियान का बने शिकार

पाकिस्तान में मारे गए 3 आतंकी, सेना के आतंकवाद-विरोधी अभियान का बने शिकार

पाकिस्तान (Pakistan) की सेना को एक बार फिर आतंकियों के खिलाफ कामयाबी मिली है। खैबर पख्तूनख्वा (Khyber Pakhtunkhwa) प्रांत, जो पाकिस्तान में आतंकवाद से सबसे ज़्यादा प्रभावित प्रांत है, में पाकिस्तानी सेना आतंकवाद-विरोधी अभियान चला रही है। इसी के तहत पाकिस्तानी सेना ने डेरा इस्माइल खान (Dera Ismail Khan) जिले में आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई की।

3 आतंकियों को मार गिराया

पाकिस्तानी सेना ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान के तहत की गई कार्रवाई में 3 आतंकियों को मार गिराया। जानकारी के अनुसार ये आतंकी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान यानी टीटीपी (Tehreek-e-Taliban Pakistan aka TTP) संगठन के थे और इन्हें खुफिया सैन्य अभियान के तहत ट्रैक किया गया और मौत के घाट उतार दिया गया। पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज़ पब्लिक रिलेशंस – आईएसपीआर (Inter-Services Public Relations – ISPR) ने सेना की इस कार्रवाई के बारे में जानकारी दी।

यह खबर अपडेट हो रही है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *