दरभंगा में एनडीए प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन:प्रदेश अध्यक्ष बोले- एनडीए एकजुट, महागठबंधन खंड-खंड में बंटा है; जीत हमारी होगी

दरभंगा में एनडीए प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन:प्रदेश अध्यक्ष बोले- एनडीए एकजुट, महागठबंधन खंड-खंड में बंटा है; जीत हमारी होगी

दरभंगा में बिहार विधान परिषद के 05-दरभंगा स्नातक-शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए सोमवार को एनडीए प्रत्याशी डॉ. घनश्याम राय और सर्वेश कुमार ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद लहेरियासराय स्थित प्रेक्षागृह में नामांकन सह आशीर्वाद सभा का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा, जदयू समेत एनडीए के विभिन्न घटक दलों के नेता, विधायक, विधान पार्षद, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए। कार्यक्रम में दोनों प्रत्याशियों को विजयी बनाने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला उपाध्यक्ष अभयानंद झा ने की, जबकि संचालन जदयू जिला अध्यक्ष सह दरभंगा ग्रामीण विधायक ईश्वर मंडल ने किया। बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि एनडीए पूरी तरह एकजुट होकर चुनाव मैदान में है। यदि एनडीए के सभी साथी पूरी ताकत से चुनाव में जुट जाएं तो दोनों प्रत्याशियों की जीत को कोई रोक नहीं सकता। एनडीए विकास और सुशासन के आधार पर मत मांगेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पंचायत, गांव, प्रखंड और विधानसभा स्तर तक मतदाताओं और शिक्षक समाज से संपर्क करने की अपील की। कहा कि चुनाव में अब बहुत कम समय बचा है, इसलिए हर मतदाता तक पहुंचना जरूरी है। उन्होंने दावा किया कि एनडीए एकजुट है, जबकि महागठबंधन खंड-खंड है। शिक्षक और स्नातक समाज की आवाज सदन तक पहुंचाएंगे जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने कहा कि एनडीए पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ दरभंगा स्नातक-शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव लड़ रहा है। शिक्षक और स्नातक समाज जागरूक-प्रबुद्ध वर्ग हैं, जो शिक्षा, विकास, सुशासन और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देता है। उन्होंने कहा कि डॉ. घनश्याम राय और सर्वेश कुमार योग्य एवं कर्मठ प्रत्याशी हैं। दोनों निर्वाचित होकर शिक्षक और स्नातक समाज की समस्याओं और अपेक्षाओं को मजबूती से सदन में उठाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ-मतदाता स्तर तक संपर्क अभियान तेज करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि भाजपा, जदयू समेत एनडीए के सभी घटक दल पूरी प्रतिबद्धता के साथ दोनों प्रत्याशियों की जीत के लिए काम कर रहे हैं। बड़ी संख्या में नेता-कार्यकर्ता रहे मौजूद कार्यक्रम में बिहार सरकार के मंत्री मदन सहनी, रामचंद्र प्रसाद, शीला मंडल, दरभंगा सांसद गोपालजी ठाकुर, राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता, मधुबनी सांसद अशोक यादव, पूर्व मंत्री जीवेश कुमार, पूर्व विधान पार्षद दिलीप चौधरी, विधायक विनोद नारायण झा, सुजीत पासवान, प्रो. विनय कुमार चौधरी, डॉ. मुरारी मोहन झा, सुजीत सिंह, वीरेंद्र पासवान, तरुण चौधरी, घनश्याम ठाकुर, हरिभूषण ठाकुर बचौल सहित एनडीए के विभिन्न घटक दलों के जिला अध्यक्ष, नेता, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। एनडीए नेताओं ने मतदाताओं से डॉ. घनश्याम राय और सर्वेश कुमार के पक्ष में प्रथम वरीयता का मत देने की अपील करते हुए 23 अक्टूबर को होने वाले मतदान में दोनों प्रत्याशियों की जीत का दावा किया। दरभंगा में बिहार विधान परिषद के 05-दरभंगा स्नातक-शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए सोमवार को एनडीए प्रत्याशी डॉ. घनश्याम राय और सर्वेश कुमार ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद लहेरियासराय स्थित प्रेक्षागृह में नामांकन सह आशीर्वाद सभा का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा, जदयू समेत एनडीए के विभिन्न घटक दलों के नेता, विधायक, विधान पार्षद, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए। कार्यक्रम में दोनों प्रत्याशियों को विजयी बनाने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला उपाध्यक्ष अभयानंद झा ने की, जबकि संचालन जदयू जिला अध्यक्ष सह दरभंगा ग्रामीण विधायक ईश्वर मंडल ने किया। बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि एनडीए पूरी तरह एकजुट होकर चुनाव मैदान में है। यदि एनडीए के सभी साथी पूरी ताकत से चुनाव में जुट जाएं तो दोनों प्रत्याशियों की जीत को कोई रोक नहीं सकता। एनडीए विकास और सुशासन के आधार पर मत मांगेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पंचायत, गांव, प्रखंड और विधानसभा स्तर तक मतदाताओं और शिक्षक समाज से संपर्क करने की अपील की। कहा कि चुनाव में अब बहुत कम समय बचा है, इसलिए हर मतदाता तक पहुंचना जरूरी है। उन्होंने दावा किया कि एनडीए एकजुट है, जबकि महागठबंधन खंड-खंड है। शिक्षक और स्नातक समाज की आवाज सदन तक पहुंचाएंगे जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने कहा कि एनडीए पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ दरभंगा स्नातक-शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव लड़ रहा है। शिक्षक और स्नातक समाज जागरूक-प्रबुद्ध वर्ग हैं, जो शिक्षा, विकास, सुशासन और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देता है। उन्होंने कहा कि डॉ. घनश्याम राय और सर्वेश कुमार योग्य एवं कर्मठ प्रत्याशी हैं। दोनों निर्वाचित होकर शिक्षक और स्नातक समाज की समस्याओं और अपेक्षाओं को मजबूती से सदन में उठाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ-मतदाता स्तर तक संपर्क अभियान तेज करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि भाजपा, जदयू समेत एनडीए के सभी घटक दल पूरी प्रतिबद्धता के साथ दोनों प्रत्याशियों की जीत के लिए काम कर रहे हैं। बड़ी संख्या में नेता-कार्यकर्ता रहे मौजूद कार्यक्रम में बिहार सरकार के मंत्री मदन सहनी, रामचंद्र प्रसाद, शीला मंडल, दरभंगा सांसद गोपालजी ठाकुर, राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता, मधुबनी सांसद अशोक यादव, पूर्व मंत्री जीवेश कुमार, पूर्व विधान पार्षद दिलीप चौधरी, विधायक विनोद नारायण झा, सुजीत पासवान, प्रो. विनय कुमार चौधरी, डॉ. मुरारी मोहन झा, सुजीत सिंह, वीरेंद्र पासवान, तरुण चौधरी, घनश्याम ठाकुर, हरिभूषण ठाकुर बचौल सहित एनडीए के विभिन्न घटक दलों के जिला अध्यक्ष, नेता, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। एनडीए नेताओं ने मतदाताओं से डॉ. घनश्याम राय और सर्वेश कुमार के पक्ष में प्रथम वरीयता का मत देने की अपील करते हुए 23 अक्टूबर को होने वाले मतदान में दोनों प्रत्याशियों की जीत का दावा किया।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *