गोपालगंज के कुचायकोट प्रखंड सासामुसा स्थित ग्रेस इंग्लिश स्कूल की होनहार छात्रा वीरा ने अपनी प्रतिभा और लगन के बल पर जिले का नाम रोशन किया है। जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा छह में प्रवेश के लिए आयोजित कठिन चयन परीक्षा में वीरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 98.5 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। उसकी इस असाधारण उपलब्धि से न केवल उसके परिवार में खुशियों का माहौल है, बल्कि पूरे विद्यालय और सासामुसा क्षेत्र में गर्व की लहर दौड़ गई है। वीरा सासामुसा निवासी चंदन प्रसाद की बेटी है जो बचपन से ही मेधावी रही वीरा अपनी पढ़ाई को लेकर बेहद गंभीर और अनुशासित रही हैं। 4-5 घंटा पढ़ाई करती थी – वीरा जवाहर नवोदय विद्यालय की इस प्रवेश परीक्षा में ग्रेस इंग्लिश स्कूल से कुल पांच परीक्षार्थी शामिल हुए थे। विद्यालय का परिणाम बेहद शानदार रहा, जहां चार परीक्षार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। हालांकि, इन सभी में वीरा ने सर्वाधिक 98.5 प्रतिशत अंक हासिल कर पहला स्थान पाया और अपनी सफलता का परचम लहराया। वीरा ने बताया कि मेरा सेलेक्शन नवोदय विद्यालय में हुआ है। मै चार पांच घंटा पढ़ाई करती थी। मोबाइल का कम यूज करती थी। अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया जब जरूत पड़ता था तभी यूज करती थी उन्होंने अन्य छात्रों से अपील की है कि मोबाइल का कम यूज करें और अपने पढ़ाई पर फोकस करें तभी सफलता हासिल हो सकती है। इस सफलता के पीछे हमारे शिक्षक और मेरे माता पिता का काफी सहयोग मिला है। छात्रा की इस ऐतिहासिक सफलता को यादगार बनाने के लिए विद्यालय परिवार द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों, प्रबंधकों और साथी छात्रों ने हिस्सा लिया। समारोह के दौरान वीरा को फूल माला पहना और अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहां मौजूद सभी लोगों ने उसे बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं। बधाई देने वालों का तांता लगा इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक राकेश मिश्र ने वीरा की सराहना करते हुए कहा कि उसकी यह सफलता कोई इत्तेफाक नहीं, बल्कि उसकी अनवरत मेहनत, लगन और नियमित अध्ययन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि वीरा जैसी होनहार छात्रा का नवोदय विद्यालय में चयन होना विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी एक बड़ी प्रेरणा बनेगा। इससे अन्य बच्चों में भी बेहतर प्रदर्शन करने और सफलता की नई ऊंचाइयों को छूने का उत्साह जागेगा। वीरा के घर पर भी बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। वीरा अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद और शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन को देती हैं। बाकी चार परीक्षार्थी विद्या कुमारी 91.50%, रिफा रियाज 92%, इशानी मिश्रा 90%, अमृत यादव 91% और जिले के कुल 80 छात्र छात्राओं का चयन हुआ है। यही अंतिम प्रवेश परीक्षा है। वीरा की सफलता सेल्फ स्टडी और शिक्षकों के मार्गदर्शन के साथ हुई। गोपालगंज के कुचायकोट प्रखंड सासामुसा स्थित ग्रेस इंग्लिश स्कूल की होनहार छात्रा वीरा ने अपनी प्रतिभा और लगन के बल पर जिले का नाम रोशन किया है। जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा छह में प्रवेश के लिए आयोजित कठिन चयन परीक्षा में वीरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 98.5 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। उसकी इस असाधारण उपलब्धि से न केवल उसके परिवार में खुशियों का माहौल है, बल्कि पूरे विद्यालय और सासामुसा क्षेत्र में गर्व की लहर दौड़ गई है। वीरा सासामुसा निवासी चंदन प्रसाद की बेटी है जो बचपन से ही मेधावी रही वीरा अपनी पढ़ाई को लेकर बेहद गंभीर और अनुशासित रही हैं। 4-5 घंटा पढ़ाई करती थी – वीरा जवाहर नवोदय विद्यालय की इस प्रवेश परीक्षा में ग्रेस इंग्लिश स्कूल से कुल पांच परीक्षार्थी शामिल हुए थे। विद्यालय का परिणाम बेहद शानदार रहा, जहां चार परीक्षार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। हालांकि, इन सभी में वीरा ने सर्वाधिक 98.5 प्रतिशत अंक हासिल कर पहला स्थान पाया और अपनी सफलता का परचम लहराया। वीरा ने बताया कि मेरा सेलेक्शन नवोदय विद्यालय में हुआ है। मै चार पांच घंटा पढ़ाई करती थी। मोबाइल का कम यूज करती थी। अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया जब जरूत पड़ता था तभी यूज करती थी उन्होंने अन्य छात्रों से अपील की है कि मोबाइल का कम यूज करें और अपने पढ़ाई पर फोकस करें तभी सफलता हासिल हो सकती है। इस सफलता के पीछे हमारे शिक्षक और मेरे माता पिता का काफी सहयोग मिला है। छात्रा की इस ऐतिहासिक सफलता को यादगार बनाने के लिए विद्यालय परिवार द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों, प्रबंधकों और साथी छात्रों ने हिस्सा लिया। समारोह के दौरान वीरा को फूल माला पहना और अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहां मौजूद सभी लोगों ने उसे बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं। बधाई देने वालों का तांता लगा इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक राकेश मिश्र ने वीरा की सराहना करते हुए कहा कि उसकी यह सफलता कोई इत्तेफाक नहीं, बल्कि उसकी अनवरत मेहनत, लगन और नियमित अध्ययन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि वीरा जैसी होनहार छात्रा का नवोदय विद्यालय में चयन होना विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी एक बड़ी प्रेरणा बनेगा। इससे अन्य बच्चों में भी बेहतर प्रदर्शन करने और सफलता की नई ऊंचाइयों को छूने का उत्साह जागेगा। वीरा के घर पर भी बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। वीरा अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद और शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन को देती हैं। बाकी चार परीक्षार्थी विद्या कुमारी 91.50%, रिफा रियाज 92%, इशानी मिश्रा 90%, अमृत यादव 91% और जिले के कुल 80 छात्र छात्राओं का चयन हुआ है। यही अंतिम प्रवेश परीक्षा है। वीरा की सफलता सेल्फ स्टडी और शिक्षकों के मार्गदर्शन के साथ हुई।

