विधान परिषद चुनाव को लेकर दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में मुकाबला दिलचस्प हो गया है। भाकपा माले ने इस सीट से इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) के बिहार राज्य उपाध्यक्ष संदीप चौधरी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। संदीप चौधरी 6 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करेंगे। खास बात यह है कि महागठबंधन के ही सहयोगी दल कांग्रेस और राजद पहले से इस सीट पर अपने उम्मीदवार मैदान में उतार चुके हैं। कांग्रेस की ओर से रजनीकांत पाठक और राजद समर्थित उम्मीदवार के तौर पर अनिल कुमार झा चुनाव मैदान में हैं। ऐसे में दरभंगा स्नातक सीट पर महागठबंधन के तीन सहयोगी दलों के बीच फ्रेंडली फाइट की स्थिति बन गई है। वहीं दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के आधिकारिक उम्मीदवार भाजपा के सर्वेश कुमार हैं, जो वर्तमान में इस सीट से निर्दलीय एमएलसी (MLC) हैं। भाकपा माले ने संदीप चौधरी को बनाया उम्मीदवार भाकपा माले ने दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से संदीप चौधरी को उम्मीदवार बनाने का फैसला किया है। पार्टी के मुताबिक संदीप चौधरी लंबे समय से छात्र और नौजवानों के मुद्दों को लेकर सक्रिय रहे हैं। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में छात्र हितों से जुड़े कई आंदोलनों में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पार्टी का कहना है कि चुनाव अभियान के दौरान शिक्षा, रोजगार, विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता, छात्र-युवाओं के अधिकार और स्नातकों से जुड़े सवालों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। कांग्रेस और राजद के उम्मीदवार पहले से मैदान में दरभंगा स्नातक सीट पर कांग्रेस और राजद की ओर से भी उम्मीदवार पहले से मैदान में हैं। कांग्रेस उम्मीदवार रजनीकांत पाठक हैं, जबकि राजद समर्थित उम्मीदवार अनिल कुमार झा चुनाव लड़ रहे हैं। अब भाकपा माले के संदीप चौधरी के मैदान में उतरने के बाद महागठबंधन के तीन सहयोगी दलों के उम्मीदवार एक ही सीट पर चुनाव लड़ेंगे। ऐसे में इस सीट पर गठबंधन के अंदर ही अलग-अलग दलों के उम्मीदवारों के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा। भाकपा माले के राज्य सचिव कुणाल ने कहा है कि पार्टी ने विधान परिषद की एक सीट पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। बाकी सीटों पर सीटवार विचार किया जाएगा और इंडिया गठबंधन को समर्थन दिया जाएगा। विधान परिषद चुनाव को लेकर दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में मुकाबला दिलचस्प हो गया है। भाकपा माले ने इस सीट से इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) के बिहार राज्य उपाध्यक्ष संदीप चौधरी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। संदीप चौधरी 6 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करेंगे। खास बात यह है कि महागठबंधन के ही सहयोगी दल कांग्रेस और राजद पहले से इस सीट पर अपने उम्मीदवार मैदान में उतार चुके हैं। कांग्रेस की ओर से रजनीकांत पाठक और राजद समर्थित उम्मीदवार के तौर पर अनिल कुमार झा चुनाव मैदान में हैं। ऐसे में दरभंगा स्नातक सीट पर महागठबंधन के तीन सहयोगी दलों के बीच फ्रेंडली फाइट की स्थिति बन गई है। वहीं दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के आधिकारिक उम्मीदवार भाजपा के सर्वेश कुमार हैं, जो वर्तमान में इस सीट से निर्दलीय एमएलसी (MLC) हैं। भाकपा माले ने संदीप चौधरी को बनाया उम्मीदवार भाकपा माले ने दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से संदीप चौधरी को उम्मीदवार बनाने का फैसला किया है। पार्टी के मुताबिक संदीप चौधरी लंबे समय से छात्र और नौजवानों के मुद्दों को लेकर सक्रिय रहे हैं। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में छात्र हितों से जुड़े कई आंदोलनों में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पार्टी का कहना है कि चुनाव अभियान के दौरान शिक्षा, रोजगार, विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता, छात्र-युवाओं के अधिकार और स्नातकों से जुड़े सवालों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। कांग्रेस और राजद के उम्मीदवार पहले से मैदान में दरभंगा स्नातक सीट पर कांग्रेस और राजद की ओर से भी उम्मीदवार पहले से मैदान में हैं। कांग्रेस उम्मीदवार रजनीकांत पाठक हैं, जबकि राजद समर्थित उम्मीदवार अनिल कुमार झा चुनाव लड़ रहे हैं। अब भाकपा माले के संदीप चौधरी के मैदान में उतरने के बाद महागठबंधन के तीन सहयोगी दलों के उम्मीदवार एक ही सीट पर चुनाव लड़ेंगे। ऐसे में इस सीट पर गठबंधन के अंदर ही अलग-अलग दलों के उम्मीदवारों के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा। भाकपा माले के राज्य सचिव कुणाल ने कहा है कि पार्टी ने विधान परिषद की एक सीट पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। बाकी सीटों पर सीटवार विचार किया जाएगा और इंडिया गठबंधन को समर्थन दिया जाएगा।

