जयपुर के LMB होटल में धमकी देता फर्जी फूड-इंस्पेक्टर गिरफ्तार:डिस्काउंट के लिए बना रहा था दबाव; मिठाइयों की शिकायतें को लेकर धमकाया

जयपुर के LMB होटल में धमकी देता फर्जी फूड-इंस्पेक्टर गिरफ्तार:डिस्काउंट के लिए बना रहा था दबाव; मिठाइयों की शिकायतें को लेकर धमकाया

जयपुर में LMB होटल से फर्जी फूड इंस्पेक्टर को माणक चौक थाना पुलिस ने अरेस्ट किया। वह मिठाइयों में शिकायतें आने को लेकर धमकाकर डिस्काउंट के लिए दबाव बना रहा था। पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किए आरोपी को सोमवार दोपहर कोर्ट में पेश कर जमानत पर छोड़ दिया। SHO (माणक चौक) राकेश ख्यालिया ने बताया- हरियाणा के महेन्द्रगढ़ निवासी युवक (33) को शांतिभंग में अरेस्ट किया गया था। वह हरियाणा महेंद्रगढ़ में ही अपना प्राइवेट काम करता है। वह अपनी पत्नी और सास के साथ रविवार को जयपुर घूमने आया था। दोपहर करीब 11:30 बजे वह जौहरी बाजार स्थित LMB होटल में मिठाई लेने पहुंचा था। उसने पहले मिठाईयों के भाव पूछे। इसके बाद काउंटर पर मौजूद कर्मचारियों से डिस्काउंट की बात कही। होटल ऑनर को कॉल पर धमकाया बात नहीं बनने पर खुद को फूड इंस्पेक्टर बताकर होटल ऑनर से बात कराने के लिए धमकाया। होटल ऑनर से बातचीत के दौरान खुद को फूड इंस्पेक्टर बताकर गाली-गलौच करने लगा। होटल की मिठाइयों की लगातार शिकायतें आना बताकर मिठाई सही भाव में देने का दबाव बनाया। बातचीत को लेकर शक होने पर होटल ऑनर की ओर से माणक चौक थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम ने होटल में पहुंच फूड इंस्पेक्टर बनाने वाले युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में फेक फूड इंस्पेक्टर निकलने पर उसे पकड़ माणक चौक थाने लगाया गया। पुलिस ने आरोपी को शांतिभंग के आरोप में अरेस्ट किया। भारी डिस्काउंट के लिए बनाया दबाव पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पत्नी व सास को बाहर ही छोड़कर दुकान पर मिठाई खरीदने पहुंचा। होटल में पहुंचने से पहले उसने काउंटर पर मिठाई लेने आए व्यक्ति की बात सुनी। किसी अधिकारी के भेजना बताने पर उसे डिस्काउंट में मिठाई मिली थी। वहीं उसने भी भारी डिस्काउंट में मिठाई लेने के लिए खुद को फूड इंस्पेक्टर बनाया। बात बनने की जगह बिगड़ने पर पकड़ा गया। थाने पहुंचने पर पत्नी-सास को चला पता पुलिस के पकड़कर ले जाने के दौरान बाहर इंतजार कर रही पत्नी-सास को लगा होटल में झगड़ा होने पर पुलिस पकड़ ले गई। माणक चौक थाने पहुंचकर पुलिस से पकड़ने के बारे में पूछा। पुलिस की ओर से फर्जी फूड इंस्पेक्टर बनकर मिठाई डिस्काउंट का पता चलने पर वह भी दंग रह गए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *