नोएडा में ओवरटेक के चक्कर में पटली थार:पीछे से आ रही दो कार टकराई, तीन को लगी चोट, बड़ा हादसा टला

नोएडा में ओवरटेक के चक्कर में पटली थार:पीछे से आ रही दो कार टकराई, तीन को लगी चोट, बड़ा हादसा टला

सेक्टर-60 अंडरपास में रविवार देर रात ओवरटेक करने के चक्कर में थार गाड़ी पलट गई। तेज गति होने के चलते उससे दो कार टकराकर क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में थार चालक समेत कुल तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया और वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाया। पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से सेक्टर-55 में रहने वाले कृष्णा मिश्रा रविवार रात सेक्टर-71 की ओर से सेक्टर-62 की तरफ जा रहे थे। जैसे जी वह अंडरपास में पहुंचे तो उन्होंने एक कार को ओवरटेक करने की कोशिश की। तभी उस कार के आगे चल रही एक कार के चालक ने लाइन बदल दी। थार की गति अधिक होने चलते ब्रेक लगाते ही गाड़ी पलट गई। थार करीब 50 मीटर दूर तक पलटती चली गई। विंडसर और बलेनो भी टकराई इसकी चपेट में आकर दो कार क्षतिग्रस्त हो गईं। इनमें विंडसर कार में सवार सुमित कुमार और बलेनो कार सवार वरुण कुमार भी घायल हो गए। देखते ही देखते अंडरपास में वाहनों का जाम लग गया। मदद को दौड़े लोगों ने किसी तरह कृष्णा मिश्रा को खींचकर थार गाड़ी से बाहर निकाला। घायलों को अस्पताल पहुंचाया सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गनीमत रही कि कोई दोपहिया वाहन सवार इस घटना की चपेट में नहीं आया। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस का कहना है कि घटना के संबंध में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *