जनगणना-2027 के दूसरे चरण के लिए ट्रेनिंग शुरू:औरैया में DM की मौजूदगी में फील्ड प्रशिक्षकों को 3 दिन की ट्रेनिंग दी जा रही

जनगणना-2027 के दूसरे चरण के लिए ट्रेनिंग शुरू:औरैया में DM की मौजूदगी में फील्ड प्रशिक्षकों को 3 दिन की ट्रेनिंग दी जा रही

औरैया में जनगणना-2027 के दूसरे चरण के लिए फील्ड प्रशिक्षकों का 3 दिन का प्रशिक्षण सोमवार को चार बजे शुरू हुआ। यह ट्रेनिंग कलेक्ट्रेट के मानस सभागार में जिलाधिकारी बृजेश कुमार की मौजूदगी में दी जा रही है। इसका मकसद प्रशिक्षकों को जनगणना के काम, फॉर्म भरने और तकनीकी जानकारी देना है, ताकि वे कर्मचारियों को प्रशिक्षित कर सकें। जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने बताया कि जनगणना सामाजिक, आर्थिक और जनसंख्या की अहम जानकारी देती है। उन्होंने प्रशिक्षुओं से ट्रेनिंग गंभीरता से लेने और शंका होने पर तुरंत पूछने को कहा। निर्देश दिए कि मिली जानकारी को कर्मचारियों तक आसान तरीके से पहुंचाया जाए। काम में शुद्धता, पारदर्शिता और समय पर पूरा करने पर जोर दिया गया। इस मौके पर एडीएम अविनाश चंद्र मौर्य, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी पवन तिवारी और ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर विपिन पाल समेत मास्टर ट्रेनर और फील्ड सुपरवाइजर मौजूद थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *