विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण के विरोध में भाकपा माले की ताजपुर नगर कमेटी ने सोमवार को प्रतिरोध मार्च निकाला। मार्च शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए गांधी स्मारक चौक पहुंचा, जहां कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। मार्च के बाद गांधी चौक पर सभा आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता भाकपा माले प्रखंड कमेटी सदस्य ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह ने की। सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की साजिश के तहत चुनाव आयोग की संरचना में बदलाव किए गए हैं। उन्होंने कहा कि विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण के नाम पर बिहार, पश्चिम बंगाल, दिल्ली और असम समेत कई राज्यों में बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। चुनाव आयोग की जवाबदेही तय करने की मांग सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि मतदाता सूची से नाम हटाने की ऐसी प्रक्रिया लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और चुनाव आयोग की जवाबदेही तय करने की मांग की। सभा के अंत में कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने उनके इस्तीफे या पद से हटाए जाने की मांग की। इस दौरान प्रभात रंजन गुप्ता, संजीव राय, ललन दास, जगदेव सिंह, दिनेश प्रसाद सिंह, मोतीलाल सिंह, संजीव कुमार, मकसुदन सिंह, पुरुषोत्तम कुमार, राजेश कुमार और रंजीत कुमार समेत बड़ी संख्या में भाकपा माले कार्यकर्ता मौजूद रहे।
8 अक्टूबर के प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान सभा में प्रस्ताव पारित कर 8 अक्टूबर को समस्तीपुर जिला मुख्यालय में इंडिया गठबंधन की ओर से प्रस्तावित विरोध मार्च और प्रदर्शन में ताजपुर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के शामिल होने का आह्वान किया गया। प्रदर्शन के जरिए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग की जाएगी। विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण के विरोध में भाकपा माले की ताजपुर नगर कमेटी ने सोमवार को प्रतिरोध मार्च निकाला। मार्च शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए गांधी स्मारक चौक पहुंचा, जहां कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। मार्च के बाद गांधी चौक पर सभा आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता भाकपा माले प्रखंड कमेटी सदस्य ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह ने की। सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की साजिश के तहत चुनाव आयोग की संरचना में बदलाव किए गए हैं। उन्होंने कहा कि विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण के नाम पर बिहार, पश्चिम बंगाल, दिल्ली और असम समेत कई राज्यों में बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। चुनाव आयोग की जवाबदेही तय करने की मांग सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि मतदाता सूची से नाम हटाने की ऐसी प्रक्रिया लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और चुनाव आयोग की जवाबदेही तय करने की मांग की। सभा के अंत में कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने उनके इस्तीफे या पद से हटाए जाने की मांग की। इस दौरान प्रभात रंजन गुप्ता, संजीव राय, ललन दास, जगदेव सिंह, दिनेश प्रसाद सिंह, मोतीलाल सिंह, संजीव कुमार, मकसुदन सिंह, पुरुषोत्तम कुमार, राजेश कुमार और रंजीत कुमार समेत बड़ी संख्या में भाकपा माले कार्यकर्ता मौजूद रहे।
8 अक्टूबर के प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान सभा में प्रस्ताव पारित कर 8 अक्टूबर को समस्तीपुर जिला मुख्यालय में इंडिया गठबंधन की ओर से प्रस्तावित विरोध मार्च और प्रदर्शन में ताजपुर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के शामिल होने का आह्वान किया गया। प्रदर्शन के जरिए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग की जाएगी।

