हनुमानगढ़ी मंदिर में लक्ष्मी नारायण कथा:श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित, 7 को ब्रह्म भोज होगा

हनुमानगढ़ी मंदिर में लक्ष्मी नारायण कथा:श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित, 7 को ब्रह्म भोज होगा

लखनऊ के गोमती नगर स्थित विनय खंड 3 के हनुमानगढ़ी मंदिर प्रांगण में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। इससे पूर्व, अयोध्या, काशी और गया जैसे प्रमुख तीर्थों में विधि-विधान से पिंडदान करने के उपरांत श्रद्धालुओं द्वारा नैमिषारण्य तीर्थ में दर्शन-पूजन संपन्न किया गया। तीर्थ यात्रा व दर्शन के पश्चात हनुमानगढ़ी मंदिर प्रांगण में भगवान श्री लक्ष्मी नारायण की कथा का आयोजन हुआ, जिसमें उपस्थित भक्तों ने पूरे मनोयोग से कथा का रसपान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। कथा के साथ ही मंदिर परिसर में यज्ञ, ब्राह्मण भोजन और प्रसाद वितरण का भी आयोजन किया गया। आयोजकों ने बताया कि आगामी 7 अक्टूबर को विशाल ब्रह्म भोज के साथ इस अनुष्ठान का विधिवत समापन किया जाएगा। इस पुनीत धार्मिक कार्य में मुख्य यजमान के रूप में गोकुल द्विवेदी, राजकिशोर दुबे, रामकिशोर दुबे, मोहन सिंह और करण सिंह अपने पूरे परिवार के साथ शामिल हुए और भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *