रेवाड़ी जिले के बावल विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने सोमवार को बावल अनाज मंडी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मंडी में बाजरा की आवक और खरीद की स्थिति के साथ उठान, बारदाना, किसानों के बैठने की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय और सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान विधायक ने मंडी में मौजूद किसानों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। विधायक ने मंडी अधिकारियों और खरीद एजेंसियों को निर्देश दिए कि बाजरा खरीद प्रक्रिया में किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी रखने और किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही मंडी में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त रखने के लिए कहा। निरीक्षण के दौरान विधायक ने मंडी में खरीदे गए बाजरे के उठान कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने मंडी परिसर में नियमित साफ-सफाई बनाए रखने और किसानों के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध रखने को भी कहा।दइस अवसर पर एसडीएम संजीव कुमार, सहायक मंडी सचिव राकेश सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। विधायक ने दिए ये निर्देश किसानों की समस्याओं का मौके पर समाधान करने के निर्देश। खरीद प्रक्रिया पारदर्शी रखने और समय पर भुगतान सुनिश्चित करने को कहा। मंडी में खरीदे गए बाजरे के उठान कार्य को तेज करने के निर्देश दिए। पेयजल, शौचालय, बैठने की व्यवस्था, बारदाना और सफाई व्यवस्था की स्थिति देखी।

