गोहाना में मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका:जन संघर्ष मंच ने चुनाव में धांधली के आरोप लगाए; SIR प्रक्रिया रद्द करने की मांग उठाई

गोहाना में मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका:जन संघर्ष मंच ने चुनाव में धांधली के आरोप लगाए; SIR प्रक्रिया रद्द करने की मांग उठाई

चुनावी प्रक्रिया में कथित धांधली और मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ जन संघर्ष मंच हरियाणा ने गोहाना में तीखा विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनकी गिरफ्तारी और संपूर्ण SIR प्रक्रिया को तुरंत प्रभाव से रद्द करने की पुरजोर मांग उठाई। प्रदर्शन की शुरुआत शहर के समता चौक से हुई, जिसके बाद आक्रोशित कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए शहीद भगत सिंह चौक और महावीर चौक से होकर गुजरे। मार्च के पुनः समता चौक पहुंचने पर मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका गया। दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के वोट काटने का आरोप प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे जन संघर्ष मंच के अध्यक्ष डॉ. सीडी शर्मा ने कहा कि SIR प्रक्रिया के जरिए सुनियोजित तरीके से विरोधियों, दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यक समुदायों के लाखों पात्र मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि निष्पक्ष संस्थाओं का राजनीतिकरण करके लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है। मंच की प्रमुख मांगें… मंच के नेताओं ने दो टूक शब्दों में कहा कि वोट का अधिकार जनता का बुनियादी लोकतांत्रिक हक है और इसमें किसी भी प्रकार की हेराफेरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि चुनाव आयोग और सरकार ने अपनी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं किया, तो इस आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *