बक्सर में मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की टीम ने वीर कुंवर सिंह चेक पोस्ट पर वाहन जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई की है। 4-5 अक्टूबर की आधी रात नियमित जांच के दौरान यूपी नंबर के बोलेरो मैक्स पिकअप UP 60CT 6976 को रोककर तलाशी ली गई। वाहन से करीब 10.50 लाख रुपये मूल्य की 864 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। 100 पेटियों में मिले 4,800 टेट्रा पैक तलाशी के दौरान पिकअप से 8 पीएम स्पेशल टेट्रा पैक व्हिस्की की 100 पेटियां मिलीं। इन पेटियों में कुल 4,800 पीस शराब बरामद की गई। बरामद शराब पर ‘For Sale in U.P. Only’ लिखा हुआ था, जिससे इसके उत्तर प्रदेश में बिक्री के लिए होने की पुष्टि हुई। बिहार में खपाने की थी तैयारी विभाग के अनुसार, शराब को उत्तर प्रदेश से अवैध तरीके से बिहार लाया जा रहा था। चेकपोस्ट पर जांच के दौरान वाहन पकड़े जाने से तस्करी की खेप अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सकी। कार्रवाई के बाद शराब और पिकअप वाहन को जब्त कर लिया गया। बलिया का चालक गिरफ्तार, तस्करी नेटवर्क की जांच मामले में पिकअप चालक श्रवण कुमार, निवासी बलिया, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। अब विभाग यह पता लगाने में जुटा है कि शराब की खेप किसने भेजी थी और बिहार में इसे कहां पहुंचाया जाना था। बक्सर में मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की टीम ने वीर कुंवर सिंह चेक पोस्ट पर वाहन जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई की है। 4-5 अक्टूबर की आधी रात नियमित जांच के दौरान यूपी नंबर के बोलेरो मैक्स पिकअप UP 60CT 6976 को रोककर तलाशी ली गई। वाहन से करीब 10.50 लाख रुपये मूल्य की 864 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। 100 पेटियों में मिले 4,800 टेट्रा पैक तलाशी के दौरान पिकअप से 8 पीएम स्पेशल टेट्रा पैक व्हिस्की की 100 पेटियां मिलीं। इन पेटियों में कुल 4,800 पीस शराब बरामद की गई। बरामद शराब पर ‘For Sale in U.P. Only’ लिखा हुआ था, जिससे इसके उत्तर प्रदेश में बिक्री के लिए होने की पुष्टि हुई। बिहार में खपाने की थी तैयारी विभाग के अनुसार, शराब को उत्तर प्रदेश से अवैध तरीके से बिहार लाया जा रहा था। चेकपोस्ट पर जांच के दौरान वाहन पकड़े जाने से तस्करी की खेप अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सकी। कार्रवाई के बाद शराब और पिकअप वाहन को जब्त कर लिया गया। बलिया का चालक गिरफ्तार, तस्करी नेटवर्क की जांच मामले में पिकअप चालक श्रवण कुमार, निवासी बलिया, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। अब विभाग यह पता लगाने में जुटा है कि शराब की खेप किसने भेजी थी और बिहार में इसे कहां पहुंचाया जाना था।

