बीडीसीए की वार्षिक आम बैठक, नई टीमों के पंजीकरण पर रोक जारी

बीडीसीए की वार्षिक आम बैठक, नई टीमों के पंजीकरण पर रोक जारी

सिटी रिपोर्टर | बोकारो बोकारो जिला क्रिकेट संघ (बीडीसीए) की वार्षिक आम बैठक चास में हुई। अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष पीएन सिंह ने की। बैठक में पिछले सत्र की कार्यवाही (मिनट्स) को सदस्यों ने ध्वनि मत से पारित किया। पिछली वार्षिक आम बैठक में नई टीमों के पंजीकरण पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया था, जिसे इस बार भी सदस्यों ने सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी। वरीय संयुक्त सचिव दिलीप कुमार सिंह ने सचिव प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। कोषाध्यक्ष उमेश कुमार पाठक ने संघ के आय-व्यय और वर्तमान कोष की स्थिति की विस्तृत जानकारी दी, जिसे सदस्यों ने स्वीकार किया। अध्यक्ष ने बताया कि बोकारो टी-20 लीग के आयोजन के लिए कई कंपनियों ने प्रस्ताव भेजे हैं। संघ जल्द ही आयोजन को अंतिम रूप देगा। सीजन 2026-27 की शुरुआत टी-20 लीग से होने की संभावना है। बढ़ते खर्च को देखते हुए प्रति खिलाड़ी पंजीकरण शुल्क में 100 रुपए की बढ़ोतरी का निर्णय लिया गया। बैठक में यह भी तय हुआ कि वर्तमान सत्र के मैच शुरू होने से पहले अंपायर और स्कोररों के लिए सेमिनार आयोजित किया जाएगा। इसमें क्रिकेट नियमावली में हुए संशोधनों की जानकारी दी जाएगी। अंत में धन्यवाद ज्ञापन संघ के उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने किया। सिटी रिपोर्टर | बोकारो बोकारो जिला क्रिकेट संघ (बीडीसीए) की वार्षिक आम बैठक चास में हुई। अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष पीएन सिंह ने की। बैठक में पिछले सत्र की कार्यवाही (मिनट्स) को सदस्यों ने ध्वनि मत से पारित किया। पिछली वार्षिक आम बैठक में नई टीमों के पंजीकरण पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया था, जिसे इस बार भी सदस्यों ने सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी। वरीय संयुक्त सचिव दिलीप कुमार सिंह ने सचिव प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। कोषाध्यक्ष उमेश कुमार पाठक ने संघ के आय-व्यय और वर्तमान कोष की स्थिति की विस्तृत जानकारी दी, जिसे सदस्यों ने स्वीकार किया। अध्यक्ष ने बताया कि बोकारो टी-20 लीग के आयोजन के लिए कई कंपनियों ने प्रस्ताव भेजे हैं। संघ जल्द ही आयोजन को अंतिम रूप देगा। सीजन 2026-27 की शुरुआत टी-20 लीग से होने की संभावना है। बढ़ते खर्च को देखते हुए प्रति खिलाड़ी पंजीकरण शुल्क में 100 रुपए की बढ़ोतरी का निर्णय लिया गया। बैठक में यह भी तय हुआ कि वर्तमान सत्र के मैच शुरू होने से पहले अंपायर और स्कोररों के लिए सेमिनार आयोजित किया जाएगा। इसमें क्रिकेट नियमावली में हुए संशोधनों की जानकारी दी जाएगी। अंत में धन्यवाद ज्ञापन संघ के उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने किया।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *