IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज शुरू होने से पहले टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन को लेकर कप्तान श्रेयस अय्यर के सामने कई सवाल हैं। संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी में से किसे मौका मिलेगा और तेज गेंदबाजी संयोजन कैसा होगा, इस पर सबकी नजरें रहेंगी।
IND vs WI 1st T20 Probable Playing 11: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज शुरू होने से पहले टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर की टेंशन बढ़ गई है। हालांकि, यह टेंशन पॉजिटिव है, क्योंकि टीम इंडिया के स्क्वॉड में शामिल खिलाड़ी शानदार फॉर्म में है। ऐसे में श्रेयस अय्यर के लिए किसी भी खिलाड़ी को बाहर करना मुश्किल हो सकता है। एशियन गेम्स में श्रेयस अय्यर ने अपनी प्लेइंग इलेवन में चारों ओपनर यानी ईशान किशन, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा को खिलाया था। हालांकि तब पिच और प्लेइंग कंडिशन अलग थी।
वैभव सूर्यवंशी हो सकते हैं बाहर
जापान में आयोजित एशियन गेम्स 2026 में वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ने ओपनिंग की थी, तो वहीं संजू सैमसन वन डाउन पर बल्लेबाजी करने आ रहे थे, जबकि पांचवें नंबर पर ईशान किशन बैटिंग करने आए थे। अब वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 मुकाबले भारत में होने वाले हैं और इस स्क्वाड में जसप्रीत बुमराह भी नहीं हैं। ऐसे में अगर प्लेइंग 11 में 3 तेज गेंदबाज शामिल होते हैं, तो फिर वैभव, संजू और अभिषेक में से किसी एक को बाहर बैठना पड़ सकता है। बुमराह अकेले तेज गेंदबाजी आक्रमण को बोझ संभाल सकते हैं लेकिन अर्शदीप सिंह के लिए ये काम अभी थोड़ा मुश्किल है।
ऐसे में सवाल यह है कि अगर अर्शदीप सिंह टीम इंडिया के तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करेंगे तो दूसरा तेज गेंदबाज कौन होगा? और अगर दूसरा तेज गेंदबाज शामिल होता है या तीन तेज गेंदबाज खेलते हैं, तो फिर वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन में से किसे बाहर किया जाएगा?
सबसे खास बात ये है कि जापान में टीम इंडिया के हेड कोच की भूमिका वीवीएस लक्ष्मण संभाल रहे थे और अब वापस गौतम गंभीर इस भूमिका में नजर आएंगे। गौतम गंभीर ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले साफ कर दिया था कि भारतीय टीम के लिए जिन बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया है, उनकी जगह पहले बनती है और उन्हें ही मौका मिलेगा। जो बेंच पर हैं उन्हें इंतजार करना होगा। उस हिसाब से संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते हैं, जबकि वैभव सूर्यवंशी को बाहर बैठना पड़ सकता है।
इसके अलावा टीम में वॉशिंगटन सुंदर भी नहीं हैं। ऐसे में इकलौते स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है। साथ ही अगर कुलदीप यादव को भी शामिल किया गया, तो फिर अर्शदीप सिंह के साथ सिर्फ एक और तेज गेंदबाजी विकल्प बचता है। लेकिन अगर मयंक यादव और प्रिंस एक साथ दोनों खेलते हैं, तो फिर कुलदीप यादव की भी प्लेइंग इलेवन में जगह मुश्किल हो सकती है।
IND vs WI 1st T20 के लिए संभावित प्लेइंग 11
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नितीश रेड्डी, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव/ प्रिंस यादव और कुलदीप यादव।
Sports – Patrika | CMS


