बक्सर में ट्रक से टकराई यात्रियों से भरी बस,23 घायल:गया में पिंडदान कर अयोध्या जा रहे थे केरल के 27 लोग; ड्राइवर को आई झपकी

बक्सर में ट्रक से टकराई यात्रियों से भरी बस,23 घायल:गया में पिंडदान कर अयोध्या जा रहे थे केरल के 27 लोग; ड्राइवर को आई झपकी

बक्सर के वीर कुंवर सिंह गंगा सेतु पर सोमवार अहले सुबह गया से पिंडदान कर अयोध्या जा रही केरल के यात्रियों से भरी टूरिस्ट बस सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा टकराई। हादसे में बस चालक रमेश स्वामी समेत 23 यात्री घायल हो गए। चालक को गंभीर चोटें आई हैं और उसका इलाज जारी है। वहीं, अन्य घायलों को बक्सर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद कुछ यात्रियों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। हादसा सोमवार सुबह करीब 3 बजे हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस चालक को झपकी आने के कारण बस सड़क किनारे खड़ी लॉरी से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। गया से पिंडदान कर अयोध्या जा रहे थे यात्री जानकारी के अनुसार, केरल से 27 यात्रियों का दल टूरिस्ट बस से गया पहुंचा था। सभी ने गया में पिंडदान की प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद सभी यात्री अयोध्या के लिए रवाना हुए। बस रात करीब 10 बजे गया से चली थी। सोमवार अहले सुबह करीब 3 बजे बस बक्सर के वीर कुंवर सिंह गंगा सेतु से गुजर रही थी। पुल पार करने के बाद बस को उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश करना था। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े एक ट्रक/लॉरी में बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस में मची चीख-पुकार हादसे के समय अधिकांश यात्री बस में सो रहे थे। अचानक तेज आवाज के साथ बस ट्रक से टकराई। यात्री अपनी सीटों से आगे की ओर जा गिरे। हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई और यात्रियों के बीच अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। घटना की सूचना मिलते ही औद्योगिक थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला और सभी को इलाज के लिए बक्सर सदर अस्पताल भेजा। चालक को सबसे ज्यादा चोट, 4 यात्रियों का इलाज जारी हादसे में बस चालक रमेश स्वामी को गंभीर चोटें आई हैं। इसके अलावा कई यात्रियों को भी चोट लगी। घायलों में के. वेणु राव (50), के. राजेश्वरी राव (52), के. नारायण राव (48), के. स्वामी राव (60), के. विजयल राव (55), के. संपत राव (60), पी. इलैया (62), जी. राम रेड्डी (70), जी. राजू रेड्डी (51), के. संपत (57), वी. सर्वैया (50), बी. इलैया (66), वी. रामा राव (53), टी. एहेशिया (72), पी. वेंकट राव (55), टी. संपत राव (54), टी. नरसिंह राव (60) और जी. राजेश्वरी राव (67) समेत अन्य यात्री शामिल हैं। बताया गया कि चार यात्रियों को अपेक्षाकृत ज्यादा चोटें आई हैं और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। वहीं मामूली रूप से घायल कुछ यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। यात्री बोले-तेज आवाज हुई और सीट से जा टकराए घायल यात्री के. स्वामी ने बताया कि हादसे के समय करीब 3 बजे वे बस के अंदर सो रहे थे। अचानक तेज आवाज हुई। टक्कर लगने के बाद वे अपनी सीट से आगे वाली सीट से जा टकराए, जिससे उन्हें चोट लगी। एक अन्य घायल यात्री राम राव ने बताया कि बस में सवार लगभग सभी यात्रियों को चोट लगी है। चार यात्रियों को ज्यादा चोटें आई हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनके अनुसार, चालक को झपकी आने के कारण बस आगे खड़ी लॉरी से टकरा गई। राम राव ने बताया कि अधिकांश यात्री खतरे से बाहर हैं। मामूली रूप से घायल कुछ यात्री प्राथमिक उपचार के बाद बक्सर स्टेशन पहुंचे और ट्रेन से आगे की यात्रा के लिए रवाना हो गए। पुलिस बोली-घायलों को अस्पताल पहुंचाया औद्योगिक थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। सभी घायलों को इलाज के लिए बक्सर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि घायलों का इलाज कराया जा रहा है और सभी की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों की भी जांच कर रही है। बक्सर के वीर कुंवर सिंह गंगा सेतु पर सोमवार अहले सुबह गया से पिंडदान कर अयोध्या जा रही केरल के यात्रियों से भरी टूरिस्ट बस सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा टकराई। हादसे में बस चालक रमेश स्वामी समेत 23 यात्री घायल हो गए। चालक को गंभीर चोटें आई हैं और उसका इलाज जारी है। वहीं, अन्य घायलों को बक्सर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद कुछ यात्रियों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। हादसा सोमवार सुबह करीब 3 बजे हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस चालक को झपकी आने के कारण बस सड़क किनारे खड़ी लॉरी से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। गया से पिंडदान कर अयोध्या जा रहे थे यात्री जानकारी के अनुसार, केरल से 27 यात्रियों का दल टूरिस्ट बस से गया पहुंचा था। सभी ने गया में पिंडदान की प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद सभी यात्री अयोध्या के लिए रवाना हुए। बस रात करीब 10 बजे गया से चली थी। सोमवार अहले सुबह करीब 3 बजे बस बक्सर के वीर कुंवर सिंह गंगा सेतु से गुजर रही थी। पुल पार करने के बाद बस को उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश करना था। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े एक ट्रक/लॉरी में बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस में मची चीख-पुकार हादसे के समय अधिकांश यात्री बस में सो रहे थे। अचानक तेज आवाज के साथ बस ट्रक से टकराई। यात्री अपनी सीटों से आगे की ओर जा गिरे। हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई और यात्रियों के बीच अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। घटना की सूचना मिलते ही औद्योगिक थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला और सभी को इलाज के लिए बक्सर सदर अस्पताल भेजा। चालक को सबसे ज्यादा चोट, 4 यात्रियों का इलाज जारी हादसे में बस चालक रमेश स्वामी को गंभीर चोटें आई हैं। इसके अलावा कई यात्रियों को भी चोट लगी। घायलों में के. वेणु राव (50), के. राजेश्वरी राव (52), के. नारायण राव (48), के. स्वामी राव (60), के. विजयल राव (55), के. संपत राव (60), पी. इलैया (62), जी. राम रेड्डी (70), जी. राजू रेड्डी (51), के. संपत (57), वी. सर्वैया (50), बी. इलैया (66), वी. रामा राव (53), टी. एहेशिया (72), पी. वेंकट राव (55), टी. संपत राव (54), टी. नरसिंह राव (60) और जी. राजेश्वरी राव (67) समेत अन्य यात्री शामिल हैं। बताया गया कि चार यात्रियों को अपेक्षाकृत ज्यादा चोटें आई हैं और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। वहीं मामूली रूप से घायल कुछ यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। यात्री बोले-तेज आवाज हुई और सीट से जा टकराए घायल यात्री के. स्वामी ने बताया कि हादसे के समय करीब 3 बजे वे बस के अंदर सो रहे थे। अचानक तेज आवाज हुई। टक्कर लगने के बाद वे अपनी सीट से आगे वाली सीट से जा टकराए, जिससे उन्हें चोट लगी। एक अन्य घायल यात्री राम राव ने बताया कि बस में सवार लगभग सभी यात्रियों को चोट लगी है। चार यात्रियों को ज्यादा चोटें आई हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनके अनुसार, चालक को झपकी आने के कारण बस आगे खड़ी लॉरी से टकरा गई। राम राव ने बताया कि अधिकांश यात्री खतरे से बाहर हैं। मामूली रूप से घायल कुछ यात्री प्राथमिक उपचार के बाद बक्सर स्टेशन पहुंचे और ट्रेन से आगे की यात्रा के लिए रवाना हो गए। पुलिस बोली-घायलों को अस्पताल पहुंचाया औद्योगिक थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। सभी घायलों को इलाज के लिए बक्सर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि घायलों का इलाज कराया जा रहा है और सभी की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों की भी जांच कर रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *