मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण छत्र योजना ‘संबल’ के तहत वितरित बैटरी चालित तिपहिया साइकिलों की बेहतर कार्यप्रणाली सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष पहल की है। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग की ओर से 6 से 8 अक्टूबर तक विशेष निशुल्क शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों के वाहनों में आ रही तकनीकी दिक्कतों को दूर करना और गारंटी अवधि के भीतर खराब बैट्री एवं चार्जर को निशुल्क बदलना है, जिससे लाभुकों की आत्मनिर्भरता और सुगम आवागमन बना रहे। अनुमंडलवार तय हुआ शिविरों का कार्यक्रम जिले के दिव्यांगजनों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए लंबी दूरी की यात्रा से बचाने के लिए शिविरों का आयोजन अनुमंडल स्तर पर किया जा रहा है। तय कार्यक्रम के अनुसार छह अक्टूबर को बिहारशरीफ अनुमंडल अंतर्गत आने वाले सभी प्रखंडों एवं नगर निगम क्षेत्र के लिए जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग में शिविर लगेगा। इसके अगले दिन सात अक्टूबर को हिलसा अनुमंडल के सभी प्रखंडों के लिए प्रखंड कार्यालय नगरनौसा परिसर में यह सुविधा उपलब्ध होगी। वहीं आठ अक्टूबर को राजगीर अनुमंडल क्षेत्र के सभी प्रखंडों के लाभुकों के लिए प्रखंड कार्यालय राजगीर में शिविर आयोजित किया जाएगा। सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक मिलेगी सुविधा सभी शिविरों का संचालन निर्धारित तिथियों पर सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान कुशल तकनीकी विशेषज्ञों की टीम मौके पर मौजूद रहेगी, जो वाहनों की समग्र तकनीकी जांच कर खराबी को तुरंत दुरुस्त करेगी। साथ ही जिन लाभुकों के बैट्री अथवा चार्जर गारंटी अवधि के दायरे में होंगे, उन्हें बिना किसी शुल्क के तुरंत नया उपलब्ध कराया जाएगा। लाभुकों से समय पर लाभ उठाने की अपील प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पूर्व में भी जिले में इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से सैकड़ों दिव्यांगजनों को लाभ पहुंचाया गया है। विभागीय अधिकारियों ने संबंधित लाभुकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय और स्थल पर अपने बैटरी चालित तिपहिया वाहन, खराब उपकरण तथा जरूरी कागजात के साथ समय पर उपस्थित होकर इस जनकल्याणकारी सुविधा का लाभ उठाएं। मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण छत्र योजना ‘संबल’ के तहत वितरित बैटरी चालित तिपहिया साइकिलों की बेहतर कार्यप्रणाली सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष पहल की है। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग की ओर से 6 से 8 अक्टूबर तक विशेष निशुल्क शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों के वाहनों में आ रही तकनीकी दिक्कतों को दूर करना और गारंटी अवधि के भीतर खराब बैट्री एवं चार्जर को निशुल्क बदलना है, जिससे लाभुकों की आत्मनिर्भरता और सुगम आवागमन बना रहे। अनुमंडलवार तय हुआ शिविरों का कार्यक्रम जिले के दिव्यांगजनों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए लंबी दूरी की यात्रा से बचाने के लिए शिविरों का आयोजन अनुमंडल स्तर पर किया जा रहा है। तय कार्यक्रम के अनुसार छह अक्टूबर को बिहारशरीफ अनुमंडल अंतर्गत आने वाले सभी प्रखंडों एवं नगर निगम क्षेत्र के लिए जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग में शिविर लगेगा। इसके अगले दिन सात अक्टूबर को हिलसा अनुमंडल के सभी प्रखंडों के लिए प्रखंड कार्यालय नगरनौसा परिसर में यह सुविधा उपलब्ध होगी। वहीं आठ अक्टूबर को राजगीर अनुमंडल क्षेत्र के सभी प्रखंडों के लाभुकों के लिए प्रखंड कार्यालय राजगीर में शिविर आयोजित किया जाएगा। सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक मिलेगी सुविधा सभी शिविरों का संचालन निर्धारित तिथियों पर सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान कुशल तकनीकी विशेषज्ञों की टीम मौके पर मौजूद रहेगी, जो वाहनों की समग्र तकनीकी जांच कर खराबी को तुरंत दुरुस्त करेगी। साथ ही जिन लाभुकों के बैट्री अथवा चार्जर गारंटी अवधि के दायरे में होंगे, उन्हें बिना किसी शुल्क के तुरंत नया उपलब्ध कराया जाएगा। लाभुकों से समय पर लाभ उठाने की अपील प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पूर्व में भी जिले में इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से सैकड़ों दिव्यांगजनों को लाभ पहुंचाया गया है। विभागीय अधिकारियों ने संबंधित लाभुकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय और स्थल पर अपने बैटरी चालित तिपहिया वाहन, खराब उपकरण तथा जरूरी कागजात के साथ समय पर उपस्थित होकर इस जनकल्याणकारी सुविधा का लाभ उठाएं।

