विधान परिषद चुनाव: आज NDA के उम्मीदवारों का शक्ति प्रदर्शन:BJP-JDU चार-चार कैंडिडेट दाखिल करेंगे नामांकन, नीरज कुमार पर खास नजर

विधान परिषद चुनाव: आज NDA के उम्मीदवारों का शक्ति प्रदर्शन:BJP-JDU चार-चार कैंडिडेट दाखिल करेंगे नामांकन, नीरज कुमार पर खास नजर

बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। नामांकन की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर है और ऐसे में अब सभी प्रमुख दलों के उम्मीदवार नामांकन की प्रक्रिया पूरी करने में जुटे हैं। आज का दिन NDA के लिए बेहद अहम रहने वाला है, क्योंकि बीजेपी और जदयू के उम्मीदवार एक साथ आज नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन के साथ ही इन सीटों पर चुनावी मुकाबले की तस्वीर और स्पष्ट हो जाएगी। आज NDA के उम्मीदवार करेंगे नामांकन दाखिल बिहार विधान परिषद की 8 सीटों के लिए नामांकन की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। 6 अक्टूबर नामांकन की आखिरी तारीख है। इससे एक दिन पहले यानी 5 अक्टूबर को NDA के उम्मीदवार बड़े स्तर पर अपना नामांकन दाखिल करेंगे। बीजेपी और जदयू के उम्मीदवारों के नामांकन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह है। नामांकन के जरिए दोनों दल अपनी चुनावी ताकत और एकजुटता का भी प्रदर्शन करेंगे। बीजेपी के नवल किशोर यादव आज दाखिल करेंगे नामांकन बीजेपी की ओर से पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से नवल किशोर यादव 5 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करेंगे। उनके नामांकन को लेकर भी पार्टी की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। NDA के सीट बंटवारे में बीजेपी के हिस्से में चार सीटें आई हैं और इन सीटों पर पार्टी ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं। नवल किशोर यादव के नामांकन के साथ पटना शिक्षक क्षेत्र में चुनावी मुकाबला और तेज होने की उम्मीद है। नीरज कुमार के नामांकन पर खास नजर NDA समर्थित जदयू उम्मीदवार नीरज कुमार पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से 5 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करेंगे। उनके नामांकन कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10:15 बजे राजवंशीनगर स्थित B-3/3, 96 ऑफिसर्स फ्लैट से होगी। इसके बाद सुबह 11:55 बजे गोलघर के समीप अखंड वासनी मंदिर में पूजा-अर्चना की जाएगी। दोपहर 12:30 बजे पटना आयुक्त कार्यालय में नीरज कुमार अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इसके बाद दोपहर 1:30 बजे छज्जू बाग स्थित दादी जी सती मंदिर में समर्थकों और शुभचिंतकों से मुलाकात का कार्यक्रम है। समर्थकों से गांधी मैदान गेट नंबर-1 से वाहनों के प्रवेश और निर्धारित स्थान पर पार्किंग की अपील की गई है। जदयू के चारों उम्मीदवार आज करेंगे नामांकन जदयू ने विधान परिषद चुनाव के लिए अपने कोटे की चार सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा पहले ही कर दी है। पार्टी ने पटना स्नातक से नीरज कुमार, तिरहुत स्नातक से अभिषेक झा, सारण शिक्षक से आनंद पुष्कर और दरभंगा शिक्षक से घनश्याम राय को उम्मीदवार बनाया है। जदयू के ये सभी उम्मीदवार 5 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करेंगे। उम्मीदवारों के नामांकन के साथ इन चारों सीटों पर पार्टी का चुनावी अभियान भी पूरी तरह रफ्तार पकड़ने वाला है। चार-चार सीटों पर BJP-JDU, मुकाबला हुआ दिलचस्प NDA में सीट बंटवारे के तहत बीजेपी और जदयू को चार-चार सीटें मिली हैं। जदयू के उम्मीदवारों की घोषणा और बीजेपी के प्रत्याशियों के मैदान में उतरने के बाद अब सभी 8 सीटों पर चुनावी मुकाबला दिलचस्प हो गया है। नामांकन की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर होने के कारण अगले 24 घंटे बेहद महत्वपूर्ण हैं। नामांकन पूरा होने के बाद प्रत्याशियों की अंतिम तस्वीर सामने आएगी और इसके साथ ही विधान परिषद चुनाव में सियासी मुकाबला पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगा। बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। नामांकन की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर है और ऐसे में अब सभी प्रमुख दलों के उम्मीदवार नामांकन की प्रक्रिया पूरी करने में जुटे हैं। आज का दिन NDA के लिए बेहद अहम रहने वाला है, क्योंकि बीजेपी और जदयू के उम्मीदवार एक साथ आज नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन के साथ ही इन सीटों पर चुनावी मुकाबले की तस्वीर और स्पष्ट हो जाएगी। आज NDA के उम्मीदवार करेंगे नामांकन दाखिल बिहार विधान परिषद की 8 सीटों के लिए नामांकन की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। 6 अक्टूबर नामांकन की आखिरी तारीख है। इससे एक दिन पहले यानी 5 अक्टूबर को NDA के उम्मीदवार बड़े स्तर पर अपना नामांकन दाखिल करेंगे। बीजेपी और जदयू के उम्मीदवारों के नामांकन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह है। नामांकन के जरिए दोनों दल अपनी चुनावी ताकत और एकजुटता का भी प्रदर्शन करेंगे। बीजेपी के नवल किशोर यादव आज दाखिल करेंगे नामांकन बीजेपी की ओर से पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से नवल किशोर यादव 5 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करेंगे। उनके नामांकन को लेकर भी पार्टी की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। NDA के सीट बंटवारे में बीजेपी के हिस्से में चार सीटें आई हैं और इन सीटों पर पार्टी ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं। नवल किशोर यादव के नामांकन के साथ पटना शिक्षक क्षेत्र में चुनावी मुकाबला और तेज होने की उम्मीद है। नीरज कुमार के नामांकन पर खास नजर NDA समर्थित जदयू उम्मीदवार नीरज कुमार पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से 5 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करेंगे। उनके नामांकन कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10:15 बजे राजवंशीनगर स्थित B-3/3, 96 ऑफिसर्स फ्लैट से होगी। इसके बाद सुबह 11:55 बजे गोलघर के समीप अखंड वासनी मंदिर में पूजा-अर्चना की जाएगी। दोपहर 12:30 बजे पटना आयुक्त कार्यालय में नीरज कुमार अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इसके बाद दोपहर 1:30 बजे छज्जू बाग स्थित दादी जी सती मंदिर में समर्थकों और शुभचिंतकों से मुलाकात का कार्यक्रम है। समर्थकों से गांधी मैदान गेट नंबर-1 से वाहनों के प्रवेश और निर्धारित स्थान पर पार्किंग की अपील की गई है। जदयू के चारों उम्मीदवार आज करेंगे नामांकन जदयू ने विधान परिषद चुनाव के लिए अपने कोटे की चार सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा पहले ही कर दी है। पार्टी ने पटना स्नातक से नीरज कुमार, तिरहुत स्नातक से अभिषेक झा, सारण शिक्षक से आनंद पुष्कर और दरभंगा शिक्षक से घनश्याम राय को उम्मीदवार बनाया है। जदयू के ये सभी उम्मीदवार 5 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करेंगे। उम्मीदवारों के नामांकन के साथ इन चारों सीटों पर पार्टी का चुनावी अभियान भी पूरी तरह रफ्तार पकड़ने वाला है। चार-चार सीटों पर BJP-JDU, मुकाबला हुआ दिलचस्प NDA में सीट बंटवारे के तहत बीजेपी और जदयू को चार-चार सीटें मिली हैं। जदयू के उम्मीदवारों की घोषणा और बीजेपी के प्रत्याशियों के मैदान में उतरने के बाद अब सभी 8 सीटों पर चुनावी मुकाबला दिलचस्प हो गया है। नामांकन की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर होने के कारण अगले 24 घंटे बेहद महत्वपूर्ण हैं। नामांकन पूरा होने के बाद प्रत्याशियों की अंतिम तस्वीर सामने आएगी और इसके साथ ही विधान परिषद चुनाव में सियासी मुकाबला पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगा।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *