सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता और अंतिम व्यक्ति तक बुनियादी सुविधा पहुंचाना लक्ष्य

सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता और अंतिम व्यक्ति तक बुनियादी सुविधा पहुंचाना लक्ष्य

भास्कर न्यूज | धालभूमगढ़ सांसद विद्युत वरण महतो ने रविवार को धालभूमगढ़ प्रखंड के कई गांवों का दौरा किया। उन्होंने बुनियादी ढांचा मजबूत करने के लिए 5 विकास योजनाओं का नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। इन योजनाओं की लागत करीब 40 लाख रुपए है। इसमें 3 पेवर ब्लॉक सड़कें, 1 सामुदायिक भवन, 1 चौपाल शामिल हैं। दौरे की शुरुआत जुगीशोल महतो टोला से हुई। यहां 5.70 लाख रुपए की लागत से बनने वाले चौपाल का शिलान्यास किया गया। इसके बाद नरसिंहगढ़ में एनएच-18 पर पलटू होटल के पास से रत्ना मिश्रा के घर की ओर 6 लाख 5 हजार 500 रुपए की लागत से बनने वाली 500 फीट लंबी फेवर ब्लॉक सड़क की आधारशिला रखी गई। इसके बाद पावड़ा नरसिंहगढ़ पंचायत भवन के पास 13 लाख रुपए की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का शिलान्यास हुआ। फिर कोकपाड़ा नरसिंहगढ़ पंचायत में सुमित स्टेडियम के सामने से साप्ताहिक हाट, हनुमान मंदिर होते हुए, जिला परिषद रोड पर वन विभाग के पत्ता गोदाम तक 6 लाख 5 हजार 500 रुपए की लागत से बनने वाली 500 फीट लंबी फेवर ब्लॉक सड़क का शिलान्यास किया गया। अंतिम चरण में मोहुलीशोल पंचायत के मोहुलीशोल गांव में सुबोध साव के घर के पास से पंचायत भवन की ओर 7 लाख 26 हजार रुपए की लागत से बनने वाली 600 फीट लंबी फेवर ब्लॉक सड़क का शिलान्यास हुआ। शिलान्यास स्थलों पर भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने गेरुआ गमछा ओढ़ाकर सांसद का स्वागत किया। सांसद ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है। अंतिम व्यक्ति तक बुनियादी सुविधा पहुंचाना लक्ष्य है। कार्यक्रम में दिनेश साव, जसवंत महतो, विश्वनाथ बेहरा, काकुली सिंह, रत्ना मिश्रा, आरती सामाद, पिंटू गुप्ता, प्रदीप कुमार राय, अनूप दास, सौमित्र साव, सरोज साव, जबती री, काजल धल, हराधन राणा, सरवींद नामाता, स्टिक साव मौजूद रहे। बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और कार्यकर्ता भी पहुंचे। भास्कर न्यूज | धालभूमगढ़ सांसद विद्युत वरण महतो ने रविवार को धालभूमगढ़ प्रखंड के कई गांवों का दौरा किया। उन्होंने बुनियादी ढांचा मजबूत करने के लिए 5 विकास योजनाओं का नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। इन योजनाओं की लागत करीब 40 लाख रुपए है। इसमें 3 पेवर ब्लॉक सड़कें, 1 सामुदायिक भवन, 1 चौपाल शामिल हैं। दौरे की शुरुआत जुगीशोल महतो टोला से हुई। यहां 5.70 लाख रुपए की लागत से बनने वाले चौपाल का शिलान्यास किया गया। इसके बाद नरसिंहगढ़ में एनएच-18 पर पलटू होटल के पास से रत्ना मिश्रा के घर की ओर 6 लाख 5 हजार 500 रुपए की लागत से बनने वाली 500 फीट लंबी फेवर ब्लॉक सड़क की आधारशिला रखी गई। इसके बाद पावड़ा नरसिंहगढ़ पंचायत भवन के पास 13 लाख रुपए की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का शिलान्यास हुआ। फिर कोकपाड़ा नरसिंहगढ़ पंचायत में सुमित स्टेडियम के सामने से साप्ताहिक हाट, हनुमान मंदिर होते हुए, जिला परिषद रोड पर वन विभाग के पत्ता गोदाम तक 6 लाख 5 हजार 500 रुपए की लागत से बनने वाली 500 फीट लंबी फेवर ब्लॉक सड़क का शिलान्यास किया गया। अंतिम चरण में मोहुलीशोल पंचायत के मोहुलीशोल गांव में सुबोध साव के घर के पास से पंचायत भवन की ओर 7 लाख 26 हजार रुपए की लागत से बनने वाली 600 फीट लंबी फेवर ब्लॉक सड़क का शिलान्यास हुआ। शिलान्यास स्थलों पर भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने गेरुआ गमछा ओढ़ाकर सांसद का स्वागत किया। सांसद ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है। अंतिम व्यक्ति तक बुनियादी सुविधा पहुंचाना लक्ष्य है। कार्यक्रम में दिनेश साव, जसवंत महतो, विश्वनाथ बेहरा, काकुली सिंह, रत्ना मिश्रा, आरती सामाद, पिंटू गुप्ता, प्रदीप कुमार राय, अनूप दास, सौमित्र साव, सरोज साव, जबती री, काजल धल, हराधन राणा, सरवींद नामाता, स्टिक साव मौजूद रहे। बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और कार्यकर्ता भी पहुंचे।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *