दुमका| मसलिया थाना क्षेत्र के नयाडीह पंचायत अंतर्गत पलासी गांव में शनिवार रात को जर्जर कुएं में गिरने से 76 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर मसलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कुएं से शव को बाहर निकलवाया। ग्रामीणों ने पुलिस से शव का पोस्टमार्टम नहीं कराने का अनुरोध किया। परंतु पुलिस आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया। जानकारी के अनुसार पलासी गांव निवासी सोमेश हांसदा शनिवार की रात गांव के ही एक व्यक्ति के दाह संस्कार में शामिल होने गए थे। बताया जाता है कि अंधेरा होने के कारण रास्ते में उन्हें जर्जर कुआं दिखाई नहीं दिया । दुमका| मसलिया थाना क्षेत्र के नयाडीह पंचायत अंतर्गत पलासी गांव में शनिवार रात को जर्जर कुएं में गिरने से 76 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर मसलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कुएं से शव को बाहर निकलवाया। ग्रामीणों ने पुलिस से शव का पोस्टमार्टम नहीं कराने का अनुरोध किया। परंतु पुलिस आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया। जानकारी के अनुसार पलासी गांव निवासी सोमेश हांसदा शनिवार की रात गांव के ही एक व्यक्ति के दाह संस्कार में शामिल होने गए थे। बताया जाता है कि अंधेरा होने के कारण रास्ते में उन्हें जर्जर कुआं दिखाई नहीं दिया ।

