कुडू| प्रखंड थाना परिसर में सीओ संतोष उरांव की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक की गई। बैठक में कुड़ू थाना क्षेत्र के दर्जनों पूजा समिति के पदाधिकारी और गणमान्य मौजूद थे। समिति के लोगों ने बैठक में मौजूद एसडीओ अमित कुमार को बताया कि पूजा पंडालों के पास गंदगी का अंबार पड़ा है। ब्लॉक चौक, बस पड़ाव की स्ट्रीट लाइटे और बिजली के पोल पर लाखों रुपए की लाइट खराब पड़े हैं। पर्व-त्योहार नजदीक हैं। कोई सुध नहीं ले रहा है। समिति के लोगों ने जल्द लाइट दुरुस्त करने और सफाई की मांग की। एसडीओ ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया। मौके पर एसडीओ ने कहा कि पर्व-त्योहार आपसी सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं। पर्व-त्योहार में खलल डालने वालों पर सख्ती से कार्रवाई होगी। थाना प्रभारी नीरज झा ने कहा कि पूजा पंडालों की सुरक्षा में थाना के जवान तैनात होंगे। अफवाह पर नहीं चलें। प्रशासन को सूचना दें। मौके पर इंस्पेक्टर चंद्रशेखर आजाद, उप प्रमुख ऐनुल अंसारी, धीरज प्रसाद, गंगा प्रसाद, नवीन कुमार टिंकू, संजय चौधरी, रवि प्रसाद, गोल्डन कुमार, सचिन साहू, कैलाश प्रसाद, सुबोध पासवान, संजू तुरी सहित अन्य मौजूद थे। कुडू| प्रखंड थाना परिसर में सीओ संतोष उरांव की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक की गई। बैठक में कुड़ू थाना क्षेत्र के दर्जनों पूजा समिति के पदाधिकारी और गणमान्य मौजूद थे। समिति के लोगों ने बैठक में मौजूद एसडीओ अमित कुमार को बताया कि पूजा पंडालों के पास गंदगी का अंबार पड़ा है। ब्लॉक चौक, बस पड़ाव की स्ट्रीट लाइटे और बिजली के पोल पर लाखों रुपए की लाइट खराब पड़े हैं। पर्व-त्योहार नजदीक हैं। कोई सुध नहीं ले रहा है। समिति के लोगों ने जल्द लाइट दुरुस्त करने और सफाई की मांग की। एसडीओ ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया। मौके पर एसडीओ ने कहा कि पर्व-त्योहार आपसी सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं। पर्व-त्योहार में खलल डालने वालों पर सख्ती से कार्रवाई होगी। थाना प्रभारी नीरज झा ने कहा कि पूजा पंडालों की सुरक्षा में थाना के जवान तैनात होंगे। अफवाह पर नहीं चलें। प्रशासन को सूचना दें। मौके पर इंस्पेक्टर चंद्रशेखर आजाद, उप प्रमुख ऐनुल अंसारी, धीरज प्रसाद, गंगा प्रसाद, नवीन कुमार टिंकू, संजय चौधरी, रवि प्रसाद, गोल्डन कुमार, सचिन साहू, कैलाश प्रसाद, सुबोध पासवान, संजू तुरी सहित अन्य मौजूद थे।

