खुसरूपुर में गांजा, हथियार, शराब के साथ दो गिरफ्तार:पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 40 लीटर देसी शराब भी पकड़ी

खुसरूपुर में गांजा, हथियार, शराब के साथ दो गिरफ्तार:पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 40 लीटर देसी शराब भी पकड़ी

खुसरूपुर पुलिस ने अवैध हथियार, गांजा और शराब के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से गांजा, देसी कट्टा, कारतूस और 40 लीटर देसी शराब मिली है। पहली कार्रवाई चैनपुर गांव में गुप्त सूचना पर हुई। पुलिस ने अजीत कुमार (28), पिता विजेंद्र सिंह, निवासी चैनपुर को पकड़ा। उसके पास से एक किलो गांजा, एक देसी कट्टा, छह जिंदा कारतूस और छह खाली खोखे बरामद हुए। दूसरी कार्रवाई बैकठपुर के राजवाड़ा टोला में की गई। यहां पुलिस ने शनि कुमार (19), पिता कौशलेंद्र गोप को 40 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि अवैध हथियार, नशीले पदार्थ और शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी रहेगा। दोनों आरोपियों को कानूनी प्रक्रिया के बाद जेल भेज दिया गया है। खुसरूपुर पुलिस ने अवैध हथियार, गांजा और शराब के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से गांजा, देसी कट्टा, कारतूस और 40 लीटर देसी शराब मिली है। पहली कार्रवाई चैनपुर गांव में गुप्त सूचना पर हुई। पुलिस ने अजीत कुमार (28), पिता विजेंद्र सिंह, निवासी चैनपुर को पकड़ा। उसके पास से एक किलो गांजा, एक देसी कट्टा, छह जिंदा कारतूस और छह खाली खोखे बरामद हुए। दूसरी कार्रवाई बैकठपुर के राजवाड़ा टोला में की गई। यहां पुलिस ने शनि कुमार (19), पिता कौशलेंद्र गोप को 40 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि अवैध हथियार, नशीले पदार्थ और शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी रहेगा। दोनों आरोपियों को कानूनी प्रक्रिया के बाद जेल भेज दिया गया है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *