मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र में एनएच 131 पर बाड़ाटेनी गांव के पास रविवार रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान मधुबन गांव निवासी उदय शर्मा (25) और नवीन कुमार (28) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने युवकों की पहचान उनके मोबाइल फोन से की। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, आशंका है कि आगे से आ रहे किसी वाहन से बचने के दौरान बाइक सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर की ट्रॉली से टकराई होगी। साथ ही, किसी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने की भी आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेजा है और मामले की जांच कर रही है। मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र में एनएच 131 पर बाड़ाटेनी गांव के पास रविवार रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान मधुबन गांव निवासी उदय शर्मा (25) और नवीन कुमार (28) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने युवकों की पहचान उनके मोबाइल फोन से की। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, आशंका है कि आगे से आ रहे किसी वाहन से बचने के दौरान बाइक सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर की ट्रॉली से टकराई होगी। साथ ही, किसी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने की भी आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेजा है और मामले की जांच कर रही है।

