दुर्ग में दूध बांटकर लौट रहे बुजुर्ग से झपटमारी:पहले बाइक पर लिफ्ट ली, फिर गले से सोने का लॉकेट खींचकर भागे, दो आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग में दूध बांटकर लौट रहे बुजुर्ग से झपटमारी:पहले बाइक पर लिफ्ट ली, फिर गले से सोने का लॉकेट खींचकर भागे, दो आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग जिले के धनोरा में दूध बांटकर घर लौट रहे 60 साल के बुजुर्ग से सोने का लॉकेट झपटने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने रास्ते में बुजुर्ग को रोका और बाइक पर पीछे बैठने के लिए कहा। कुछ दूर जाने के बाद मौका देखकर उसके गले से सोने का लॉकेट खींच लिया और बाइक से फरार हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़कर उनके कब्जे से सोने का लॉकेट और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद कर ली है। यह पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र का है। दूध बांटकर लौट रहे बुजुर्ग से लूट घटना 30 सितंबर को धनोरा के पास हुई थी। गोवर्धन चौक, नेवई के बीर सिंह (60) अपनी बाइक से धनोरा में दूध बांटने गए थे। दूध बांटने के बाद वे बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान दो युवक बाइक से उनके पास पहुंचे। एक युवक ने बीर सिंह से उनकी बाइक पर पीछे बैठने के लिए कहा। बीर सिंह ने उसे बैठा लिया। कुछ दूर जाने के बाद पीछे बैठे युवक ने मौका देखकर बीर सिंह के गले से सोने का लॉकेट खींच लिया। इसके बाद दोनों आरोपी बाइक से मौके से फरार हो गए। सुराग के आधार पर आरोपियों तक पहुंची पुलिस घटना की शिकायत मिलने के बाद पद्मनाभपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस को मिले सुराग के आधार पर राहुल सोनी (45), निवासी गंजपारा, उत्कल कॉलोनी, दुर्ग को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में राहुल ने अपने साथी रोहित उर्फ रोहन नागेश (27) के साथ मिलकर वारदात करना स्वीकार किया। लॉकेट और बाइक बरामद पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से झपटा गया सोने का लॉकेट बरामद कर लिया। लॉकेट की कीमत करीब 18 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल HF Deluxe बाइक (CG 07 BW 7730) भी जब्त की है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *