दुर्गावती में 60 किलो अवैध मांस के साथ 2 अरेस्ट:यूपी से सासाराम ले जाया जा रहा था, वाहन चेकिंग में टेंपो समेत 2 आरोपी पकड़े गए

दुर्गावती में 60 किलो अवैध मांस के साथ 2 अरेस्ट:यूपी से सासाराम ले जाया जा रहा था, वाहन चेकिंग में टेंपो समेत 2 आरोपी पकड़े गए

कैमूर के दुर्गवती थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन जांच के दौरान एक टेंपो से 60 किलो कच्चा मांस बरामद किया है। पुलिस के अनुसार बरामद मांस भैंस का है। मामले में यूपी के बनारस निवासी दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। गुप्त सूचना पर दहला मोड़ में शुरू हुई चेकिंग मोहनिया डीएसपी गोपाल कृष्ण के मुताबिक, देर रात करीब 1 से 1:30 बजे दुर्गवती थाना प्रभारी को संदिग्ध तरीके से मांस ले जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद दहला मोड़ के पास पुलिस ने वाहन जांच शुरू कर दी। संदिग्ध टेंपो रोकते ही खुला मामला चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध टेंपो को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान टेंपो में करीब 60 किलो कच्चा मांस मिला। पुलिस ने मांस को जब्त करते हुए टेंपो को भी कब्जे में ले लिया। बनारस के दो युवक हिरासत में पुलिस ने मौके से सज्जादे खान और मोहम्मद उमर को हिरासत में लिया है। दोनों उत्तर प्रदेश के बनारस के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस दोनों से मांस के स्रोत और उसके परिवहन को लेकर पूछताछ कर रही है। यूपी से सासाराम ले जाने की बात सामने आई शुरुआती पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली है कि दोनों आरोपी कथित तौर पर मांस को यूपी से सासाराम ले जा रहे थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि मांस कहां से लिया गया था और इसे सासाराम में किसे पहुंचाया जाना था। टेंपो जब्त, कानूनी कार्रवाई शुरू पुलिस ने मांस लदे टेंपो को जब्त कर लिया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बरामद मांस की जांच और मामले में अन्य संभावित संलिप्त लोगों की भूमिका भी पुलिस की जांच के दायरे में है। कैमूर के दुर्गवती थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन जांच के दौरान एक टेंपो से 60 किलो कच्चा मांस बरामद किया है। पुलिस के अनुसार बरामद मांस भैंस का है। मामले में यूपी के बनारस निवासी दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। गुप्त सूचना पर दहला मोड़ में शुरू हुई चेकिंग मोहनिया डीएसपी गोपाल कृष्ण के मुताबिक, देर रात करीब 1 से 1:30 बजे दुर्गवती थाना प्रभारी को संदिग्ध तरीके से मांस ले जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद दहला मोड़ के पास पुलिस ने वाहन जांच शुरू कर दी। संदिग्ध टेंपो रोकते ही खुला मामला चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध टेंपो को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान टेंपो में करीब 60 किलो कच्चा मांस मिला। पुलिस ने मांस को जब्त करते हुए टेंपो को भी कब्जे में ले लिया। बनारस के दो युवक हिरासत में पुलिस ने मौके से सज्जादे खान और मोहम्मद उमर को हिरासत में लिया है। दोनों उत्तर प्रदेश के बनारस के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस दोनों से मांस के स्रोत और उसके परिवहन को लेकर पूछताछ कर रही है। यूपी से सासाराम ले जाने की बात सामने आई शुरुआती पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली है कि दोनों आरोपी कथित तौर पर मांस को यूपी से सासाराम ले जा रहे थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि मांस कहां से लिया गया था और इसे सासाराम में किसे पहुंचाया जाना था। टेंपो जब्त, कानूनी कार्रवाई शुरू पुलिस ने मांस लदे टेंपो को जब्त कर लिया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बरामद मांस की जांच और मामले में अन्य संभावित संलिप्त लोगों की भूमिका भी पुलिस की जांच के दायरे में है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *