कैमूर के भभुआ थाना क्षेत्र में घर में घुसकर एक किशोरी से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। किशोरी के विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग निकला। आरोप है कि घटना के बाद शिकायत करने आरोपी के घर पहुंचे पीड़ित परिवार के साथ आरोपियों ने मारपीट की और केस दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने चार नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। बाथरूम में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश पीड़िता की मां के अनुसार, दोपहर के समय वह अपनी एक बेटी के साथ घर में सो रही थी, जबकि उसकी छोटी बेटी बाथरूम में नहा रही थी। इसी दौरान पड़ोस का शहजाद अली कथित रूप से चुपके से घर में घुस गया और बाथरूम में किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। किशोरी के शोर मचाने पर उसकी बहन मौके पर पहुंची। बचाने पहुंची बहन से भी बदसलूकी का आरोप शिकायत के मुताबिक, किशोरी की बहन ने आरोपी को रोकने का प्रयास किया तो उसके साथ भी बदसलूकी की गई। शोर सुनकर मां की नींद खुल गई। इसके बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। शिकायत करने पहुंचे तो परिजनों ने पीटा घटना के बाद पीड़ित परिवार आरोपी के घर शिकायत करने पहुंचा। आरोप है कि वहां आरोपी की मां जमीला समेत अन्य परिजनों ने पीड़ित परिवार के साथ मारपीट की और उन्हें वहां से भगा दिया। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने जमीला, सहनाज, तस्लीम, शाहनाज और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। शिकायत में शहजाद अली पर किशोरी से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया गया है। केस दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस में शिकायत करने के बाद उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। कैमूर के भभुआ थाना क्षेत्र में घर में घुसकर एक किशोरी से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। किशोरी के विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग निकला। आरोप है कि घटना के बाद शिकायत करने आरोपी के घर पहुंचे पीड़ित परिवार के साथ आरोपियों ने मारपीट की और केस दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने चार नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। बाथरूम में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश पीड़िता की मां के अनुसार, दोपहर के समय वह अपनी एक बेटी के साथ घर में सो रही थी, जबकि उसकी छोटी बेटी बाथरूम में नहा रही थी। इसी दौरान पड़ोस का शहजाद अली कथित रूप से चुपके से घर में घुस गया और बाथरूम में किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। किशोरी के शोर मचाने पर उसकी बहन मौके पर पहुंची। बचाने पहुंची बहन से भी बदसलूकी का आरोप शिकायत के मुताबिक, किशोरी की बहन ने आरोपी को रोकने का प्रयास किया तो उसके साथ भी बदसलूकी की गई। शोर सुनकर मां की नींद खुल गई। इसके बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। शिकायत करने पहुंचे तो परिजनों ने पीटा घटना के बाद पीड़ित परिवार आरोपी के घर शिकायत करने पहुंचा। आरोप है कि वहां आरोपी की मां जमीला समेत अन्य परिजनों ने पीड़ित परिवार के साथ मारपीट की और उन्हें वहां से भगा दिया। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने जमीला, सहनाज, तस्लीम, शाहनाज और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। शिकायत में शहजाद अली पर किशोरी से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया गया है। केस दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस में शिकायत करने के बाद उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

