दावा- प्रेमानंद महाराज के आश्रम गया सागर का युवक गायब:12 सितंबर को परिजन से हुई थी आखिरी बार बात; मथुरा-वृंदावन खोजने पहुंचे परिजन

दावा- प्रेमानंद महाराज के आश्रम गया सागर का युवक गायब:12 सितंबर को परिजन से हुई थी आखिरी बार बात; मथुरा-वृंदावन खोजने पहुंचे परिजन

सागर के नरयावली थाना क्षेत्र के ग्राम जलंधर का युवक मथुरा-वृंदावन से लापता हो गया। 12 सितंबर को आखिरी बार परिजन की बात हुई थी। जिसके बाद से युवक का कुछ पता नहीं है। परिजन ने युवक की गुमशुदगी दर्ज कराई है। साथ ही रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर चस्पा किए हैं। पिता रामगोपाल नामदेव ने बताया कि बेटा साकेत नामदेव एक सितंबर को वृंदावन गया था। वह मंदिरों में दर्शन करने पहुंचा। 12 सितंबर तक उसकी परिजनों से फोन पर बातचीत होती रही। इसके बाद अचानक उसका संपर्क टूट गया। रविवार को परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया 1 सितंबर साकेत वृंदावन गया था। वहां बरसाना गया फिर उसके बाद प्रेमानंद महाराज के आश्रम गया। इस बीच उससे फोन पर बातचीत होती रही लेकिन 12 सितंबर के बाद साकेत से संपर्क नहीं होने पर परिवार के लोग उसकी तलाश में मथुरा-वृंदावन पहुंचे। वहां उन्होंने आश्रम और आसपास के क्षेत्रों में साकेत के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश की। वृदांवन में नहीं मिली मदद, पोस्टर लगाए
परिजनों का आरोप है कि उन्हें मदद नहीं मिली, जिसके बाद उन्होंने स्वयं साकेत की तलाश शुरू की और इलाके में उसकी गुमशुदगी के पोस्टर भी लगाए। काफी तलाश के बाद भी साकेत का कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजन वापस अपने गांव लौट आए। परिवार अब साकेत की सुरक्षित वापसी की उम्मीद लगाए हुए है। लोगों से भी उसकी जानकारी मिलने पर परिजनों या पुलिस को सूचना देने की अपील की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *