किन्नौर HPV टीकाकरण में हिमाचल में अव्वल:पूह ब्लॉक को 100% कवरेज के साथ दूसरा स्थान; स्वास्थ्य सचिव ने ‌BMO का किया सम्मान

किन्नौर HPV टीकाकरण में हिमाचल में अव्वल:पूह ब्लॉक को 100% कवरेज के साथ दूसरा स्थान; स्वास्थ्य सचिव ने ‌BMO का किया सम्मान

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में हुई नियमित टीकाकरण और एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में किन्नौर जिले ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान पाया। स्वास्थ्य सचिव आशीष सिंहमार की अध्यक्षता में किन्नौर स्वास्थ्य विभाग की टीम को सम्मानित किया गया। किन्नौर में कुल 510 पात्र किशोरियों में से 391 का सफलतापूर्वक टीकाकरण हुआ, जिससे जिले ने प्रदेश भर में सर्वोच्च स्थान पाया। पूह स्वास्थ्य खंड ने 100% टीकाकरण कवरेज के साथ प्रदेश में दूसरा सर्वश्रेष्ठ ब्लॉक बनने का सम्मान हासिल किया। इस उपलब्धि पर स्वास्थ्य सचिव ने BMO पूह डॉ. विनोद नेगी को सम्मानित किया। डॉ. नेगी ने सफलता का श्रेय स्वास्थ्य स्टाफ की मेहनत और जागरूकता अभियानों को दिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने टीम को दी बधाई मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पुष्प राज ठाकुर ने टीम को बधाई दी। उन्होंने बाकी बचे लोगों को जल्द टीका लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने 14-15 वर्ष की सभी बेटियों से बिना झिझक वैक्सीन लगवाने की अपील की। यह टीका सुरक्षित है और सर्वाइकल कैंसर से बचाता है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *