छतरपुर में 9-10 साल की दो बच्चियों से बैड टच:मंदिर में टॉफी का लालच दिया, पास बैठने को कहा; महिलाओं ने चप्पलों-डंडों से पीटा

छतरपुर में 9-10 साल की दो बच्चियों से बैड टच:मंदिर में टॉफी का लालच दिया, पास बैठने को कहा; महिलाओं ने चप्पलों-डंडों से पीटा

छतरपुर जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र में 9 और 10 साल की दो नाबालिग बच्चियों से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद महिलाओं ने आरोपी नंदकिशोर सोनी को लाठी, डंडों और चप्पलों से पीट दिया। महिला थाने में नंदकिशोर सोनी के खिलाफ बीएनएस, पॉक्सो और एससी/एसटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपी की उम्र 60 साल से ज्यादा बताई जा रही है। पीड़ित बच्चियां आपस में सहेलियां हैं। बच्चियों द्वारा आरोपी की पहचान किए जाने पर परिजनों और महिलाओं ने उसकी पिटाई की, जिसका वीडियो रविवार को सामने आया। प्रसाद के रूप में टॉफी दी, पास बैठने को कहा
यह घटना शनिवार सुबह करीब 9 बजे सावरी माता मंदिर में हुई। बच्चियां दर्शन करने गई थीं। आरोप है कि नंदकिशोर सोनी ने उन्हें प्रसाद के रूप में टॉफी दी और पास बैठने को कहा। इसके बाद उसने बच्चियों के साथ गलत हरकतें कीं। आरोप है कि आरोपी ने एक बच्ची को पकड़कर उसके फ्रॉक की चेन खोलने की कोशिश भी की। घबराई बच्चियां घर पहुंचीं और परिजनों को पूरी बात बताई। परिजनों ने बाद में आरोपी को गड़िया मोहल्ला के पास पकड़ा। महिलाओं ने चप्पलों से पीटा, हाथ जोड़ने लगा
बच्चियों द्वारा आरोपी की पहचान किए जाने के बाद मौके पर मौजूद महिलाओं ने उसकी चप्पलों से पिटाई कर दी। पिटाई के दौरान वह हाथ जोड़ने लगा। बाद में मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस ने बच्चियों की शिकायत और परिजनों की जानकारी के आधार पर नंदकिशोर सोनी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों और आरोपों की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *