कूरियर वाहन गिट्टी टेलर से टकराया:नेशनल हाईवे 19 पर 3 लोग घायल, एक वाराणसी रेफर

कूरियर वाहन गिट्टी टेलर से टकराया:नेशनल हाईवे 19 पर 3 लोग घायल, एक वाराणसी रेफर

कैमूर में नेशनल हाईवे 19 पर टोल प्लाजा के पास एक सड़क हादसा हुआ। कोलकाता से अंबाला जा रहा एक कूरियर वाहन सड़क किनारे खड़े गिट्टी टेलर से टकरा गया। इस हादसे में वाहन में सवार तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। घायल चालक विकास (कानपुर निवासी) ने बताया कि वे कोलकाता से अमेज़न कूरियर का सामान लेकर अंबाला जा रहे थे। टोल प्लाजा से पहले उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर गिट्टी टेलर से टकरा गई। हादसे के समय राहुल पाल गाड़ी चला रहे थे। घायल को वाराणसी किया रेफर डॉक्टर अभय कुमार ने बताया कि सुबह करीब 5 बजे तीन घायलों को अस्पताल लाया गया था। भभुआ (कैमूर) निवासी शिव कुमार सिंह की हालत गंभीर होने पर उन्हें वाराणसी भेजा गया है। बाकी दो घायलों की हालत ठीक है और उनका इलाज चल रहा है। कैमूर में नेशनल हाईवे 19 पर टोल प्लाजा के पास एक सड़क हादसा हुआ। कोलकाता से अंबाला जा रहा एक कूरियर वाहन सड़क किनारे खड़े गिट्टी टेलर से टकरा गया। इस हादसे में वाहन में सवार तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। घायल चालक विकास (कानपुर निवासी) ने बताया कि वे कोलकाता से अमेज़न कूरियर का सामान लेकर अंबाला जा रहे थे। टोल प्लाजा से पहले उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर गिट्टी टेलर से टकरा गई। हादसे के समय राहुल पाल गाड़ी चला रहे थे। घायल को वाराणसी किया रेफर डॉक्टर अभय कुमार ने बताया कि सुबह करीब 5 बजे तीन घायलों को अस्पताल लाया गया था। भभुआ (कैमूर) निवासी शिव कुमार सिंह की हालत गंभीर होने पर उन्हें वाराणसी भेजा गया है। बाकी दो घायलों की हालत ठीक है और उनका इलाज चल रहा है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *