कांग्रेस ने अजय कुमार पासवान को बिहार के मीडिया एवं प्रचार विभाग का चेयरपर्सन नियुक्त किया है। AICC महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से यह आदेश जारी किया गया है। मल्लिकार्जुन खरगे की सहमति से यह महत्वपूर्ण नियुक्ति हुई है। इससे पहले बिहार कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरपर्सन राजेश राठौर थे। राजेश राठौड़ ने कल ही MLC चुनाव के लिए तिरहुत शिक्षक सीट से निर्दलीय अपना नामांकन भरा है। कांग्रेस की ओर से एमएलसी चुनाव के लिए उम्मीदवार के तौर पर उनका नाम जारी नहीं किया गया था। आज कांग्रेस ने उनकी जगह नया चेयरपर्सन नियुक्त कर दिया है। SC-ST विभाग के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर थे अजय कुमार पासवान अजय कुमार पासवान मूल रूप से जहानाबाद के रहने वाले हैं। वह कांग्रेस में SC-ST विभाग के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर भी रहे हैं। फिलहाल, वह बिहार कांग्रेस में प्रवक्ता की भूमिका में हैं। राजेश राठौर को लेकर पार्टी की ओर से कहा गया है कि नए चेयरपर्सन की प्रक्रिया काफी पहले से जारी थी। इससे MLC चुनाव का कोई लेना-देना नहीं है। कांग्रेस बिहार में अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने के लिए दलित और सामाजिक न्याय के समीकरण पर जोर दे रही है। उस कम्युनिटी से आने के कारण अजय कुमार पासवान को यह जिम्मेदारी दी गई है। राजेश राठौड़ ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर किया नामांकन शनिवार को बिहार विधान परिषद के तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से राजेश राठौड़ ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया है। राजेश राठौड़ ने इसे गठबंधन में दरार के तौर पर देखने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि यह दलगत चुनाव नहीं है। इसमें शिक्षक मतदाता अपने मुद्दों और उम्मीदवार के काम को देखकर मतदान करते हैं। नामांकन के बाद राजेश राठौड़ ने कहा था कि वे पिछले 10 साल से शिक्षकों की समस्याओं और मांगों को लेकर आवाज उठाते रहे हैं। शिक्षक लगातार उन्हें चुनाव मैदान में उतरने के लिए कहते रहे। इसी वजह से उन्होंने तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने का निर्णय लिया। बिहार कांग्रेस ने नए सिरे से गठित किया मीडिया विभाग विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश कांग्रेस में संगठनात्मक स्तर पर बदलाव का सिलसिला जारी है। हाल में पार्टी ने मीडिया विभाग का नए सिरे से गठन करते हुए विभिन्न पदों पर नेताओं को जिम्मेदारी दी थी। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नेशनल टैलेंट हंट के तहत अपने मीडिया विभाग का पुनर्गठन किया था। दो दिन पहले पार्टी की ओर से जारी सूची में मीडिया से जुड़े अलग-अलग पदों पर कुल 93 नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई टीम में राज्य स्तर से लेकर जिला स्तर तक मीडिया और प्रचार से जुड़ी जिम्मेदारियां तय की गई हैं। असित नाथ तिवारी बने राज्य मीडिया संयोजक नई व्यवस्था के तहत असित नाथ तिवारी को राज्य मीडिया संयोजक बनाया गया है। वहीं ज्ञान रंजन और पंकज यादव को राज्य मीडिया विभाग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। डॉ. तबरेज हसन, राजीव मेहता और अमित कुमार को क्षेत्रीय समन्वयक की जिम्मेदारी दी गई है। 19 राज्य प्रवक्ता, 22 मीडिया पैनलिस्ट नई टीम में 19 राज्य प्रवक्ता शामिल किए गए हैं। इनमें अहतेशाम अहमद, अमर आजाद पासवान, आरती राय, चंद्र भूषण राजपूत, इंजीनियर कमल कमलेश, इबरार अहमद रजा, कुणाल ठाकुर, नदीम अख्तर अंसारी, निधि पांडेय, पूनम यादव, प्रियंका पुष्प और प्रो. अनीता कुमारी समेत अन्य नेता शामिल हैं। इसके अलावा 22 नेताओं को राज्य मीडिया पैनलिस्ट बनाया गया है। इनमें अभिषेक कुमार झा समेत अन्य नेताओं को जगह दी गई है। शोध और प्रचार के लिए भी अलग टीम कांग्रेस ने मीडिया विभाग में 15 राज्य शोधकर्ता, 11 राज्य प्रचार समन्वयक और 20 जिला प्रवक्ता भी नियुक्त किए हैं। इस तरह पार्टी ने मीडिया संचार, शोध, प्रचार और जिला स्तर की गतिविधियों के लिए अलग-अलग जिम्मेदारियां तय की हैं। फरवरी में शुरू हुआ था नेशनल टैलेंट हंट बिहार कांग्रेस ने मीडिया और संगठन से जुड़े पदों के लिए इस साल फरवरी में नेशनल टैलेंट हंट के तहत चयन प्रक्रिया शुरू की थी। पटना में इसके लिए ऑडिशन और इंटरव्यू आयोजित किए गए थे। चयन प्रक्रिया में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम और अन्य नेताओं की मौजूदगी रही थी। नई टीम के गठन के बाद राज्य से लेकर जिला स्तर तक कांग्रेस की मीडिया गतिविधियों और पार्टी के आधिकारिक संचार को संचालित करने की जिम्मेदारी इन पदाधिकारियों के पास होगी। कांग्रेस ने अजय कुमार पासवान को बिहार के मीडिया एवं प्रचार विभाग का चेयरपर्सन नियुक्त किया है। AICC महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से यह आदेश जारी किया गया है। मल्लिकार्जुन खरगे की सहमति से यह महत्वपूर्ण नियुक्ति हुई है। इससे पहले बिहार कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरपर्सन राजेश राठौर थे। राजेश राठौड़ ने कल ही MLC चुनाव के लिए तिरहुत शिक्षक सीट से निर्दलीय अपना नामांकन भरा है। कांग्रेस की ओर से एमएलसी चुनाव के लिए उम्मीदवार के तौर पर उनका नाम जारी नहीं किया गया था। आज कांग्रेस ने उनकी जगह नया चेयरपर्सन नियुक्त कर दिया है। SC-ST विभाग के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर थे अजय कुमार पासवान अजय कुमार पासवान मूल रूप से जहानाबाद के रहने वाले हैं। वह कांग्रेस में SC-ST विभाग के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर भी रहे हैं। फिलहाल, वह बिहार कांग्रेस में प्रवक्ता की भूमिका में हैं। राजेश राठौर को लेकर पार्टी की ओर से कहा गया है कि नए चेयरपर्सन की प्रक्रिया काफी पहले से जारी थी। इससे MLC चुनाव का कोई लेना-देना नहीं है। कांग्रेस बिहार में अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने के लिए दलित और सामाजिक न्याय के समीकरण पर जोर दे रही है। उस कम्युनिटी से आने के कारण अजय कुमार पासवान को यह जिम्मेदारी दी गई है। राजेश राठौड़ ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर किया नामांकन शनिवार को बिहार विधान परिषद के तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से राजेश राठौड़ ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया है। राजेश राठौड़ ने इसे गठबंधन में दरार के तौर पर देखने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि यह दलगत चुनाव नहीं है। इसमें शिक्षक मतदाता अपने मुद्दों और उम्मीदवार के काम को देखकर मतदान करते हैं। नामांकन के बाद राजेश राठौड़ ने कहा था कि वे पिछले 10 साल से शिक्षकों की समस्याओं और मांगों को लेकर आवाज उठाते रहे हैं। शिक्षक लगातार उन्हें चुनाव मैदान में उतरने के लिए कहते रहे। इसी वजह से उन्होंने तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने का निर्णय लिया। बिहार कांग्रेस ने नए सिरे से गठित किया मीडिया विभाग विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश कांग्रेस में संगठनात्मक स्तर पर बदलाव का सिलसिला जारी है। हाल में पार्टी ने मीडिया विभाग का नए सिरे से गठन करते हुए विभिन्न पदों पर नेताओं को जिम्मेदारी दी थी। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नेशनल टैलेंट हंट के तहत अपने मीडिया विभाग का पुनर्गठन किया था। दो दिन पहले पार्टी की ओर से जारी सूची में मीडिया से जुड़े अलग-अलग पदों पर कुल 93 नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई टीम में राज्य स्तर से लेकर जिला स्तर तक मीडिया और प्रचार से जुड़ी जिम्मेदारियां तय की गई हैं। असित नाथ तिवारी बने राज्य मीडिया संयोजक नई व्यवस्था के तहत असित नाथ तिवारी को राज्य मीडिया संयोजक बनाया गया है। वहीं ज्ञान रंजन और पंकज यादव को राज्य मीडिया विभाग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। डॉ. तबरेज हसन, राजीव मेहता और अमित कुमार को क्षेत्रीय समन्वयक की जिम्मेदारी दी गई है। 19 राज्य प्रवक्ता, 22 मीडिया पैनलिस्ट नई टीम में 19 राज्य प्रवक्ता शामिल किए गए हैं। इनमें अहतेशाम अहमद, अमर आजाद पासवान, आरती राय, चंद्र भूषण राजपूत, इंजीनियर कमल कमलेश, इबरार अहमद रजा, कुणाल ठाकुर, नदीम अख्तर अंसारी, निधि पांडेय, पूनम यादव, प्रियंका पुष्प और प्रो. अनीता कुमारी समेत अन्य नेता शामिल हैं। इसके अलावा 22 नेताओं को राज्य मीडिया पैनलिस्ट बनाया गया है। इनमें अभिषेक कुमार झा समेत अन्य नेताओं को जगह दी गई है। शोध और प्रचार के लिए भी अलग टीम कांग्रेस ने मीडिया विभाग में 15 राज्य शोधकर्ता, 11 राज्य प्रचार समन्वयक और 20 जिला प्रवक्ता भी नियुक्त किए हैं। इस तरह पार्टी ने मीडिया संचार, शोध, प्रचार और जिला स्तर की गतिविधियों के लिए अलग-अलग जिम्मेदारियां तय की हैं। फरवरी में शुरू हुआ था नेशनल टैलेंट हंट बिहार कांग्रेस ने मीडिया और संगठन से जुड़े पदों के लिए इस साल फरवरी में नेशनल टैलेंट हंट के तहत चयन प्रक्रिया शुरू की थी। पटना में इसके लिए ऑडिशन और इंटरव्यू आयोजित किए गए थे। चयन प्रक्रिया में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम और अन्य नेताओं की मौजूदगी रही थी। नई टीम के गठन के बाद राज्य से लेकर जिला स्तर तक कांग्रेस की मीडिया गतिविधियों और पार्टी के आधिकारिक संचार को संचालित करने की जिम्मेदारी इन पदाधिकारियों के पास होगी।

