India vs West Indies T20 Series 2026: एशियन गेम्स 2026 मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट की गोल्ड मेडलिस्ट टीम इंडिया का अब अगला मुकाबला दो बार की वर्ल्ड चैंपियन वेस्टइंडीज से होगा। 5 मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत 6 अक्टूबर से होगी, जिसका आखिरी मुकाबला 17 अक्टूबर को खेला जाएगा। एशियन गेम्स 2026 मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताबी मुकाबले में पाकिस्तान को हराया और लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल जीता।
वेस्टइंडीज से अगली टक्कर
इससे पहले 2022 एशियन गेम्स में टीम इंडिया ने ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में पहला स्वर्ण पदक जीता था। हालांकि, टीम इंडिया ने इस टूर्नामेंट में सिर्फ दो ही मैच खेले, जहां उन्होंने सेमीफाइनल में श्रीलंका और फाइनल में पाकिस्तान को हराया। लेकिन अब उनका सामना दो बार की वर्ल्ड चैंपियन वेस्टइंडीज से होगा। वेस्टइंडीज ने 2012 और 2016 में दो टी20 वर्ल्ड कप के खिताब जीते थे। भले ही वेस्टइंडीज टेस्ट और वनडे में उतनी शानदार न हो, लेकिन टी20 में आज भी इसकी गिनती सबसे खतरनाक टीमों में होती है।
सीरीज का पहला मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में 6 अक्टूबर सितंबर को खेला जाएगा। इसके बाद 9 अक्टूबर को दूसरा मुकाबला रांची और 11 अक्टूबर को तीसरा मुकाबला इंदौर के होल्कर स्टेडियम में होगा। हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में चौथी और सीरीज का आखिरी मैच 17 अक्टूबर को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।
अब तक भारतीय टीम के एशियन गेम्स में मुकाबले सुबह 10:00 बजे से होते थे, लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ ये सभी पांच मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से शुरू होंगे। इन मैचों का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क की बजाय स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध होगा। इन मैचों को फ्री डिश के डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर भी देखा जा सकेगा।
5 टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया
श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, वैभव सूर्यवंशी, नमन धीर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और मयंक यादव।
5 टी20 मैचों की सीरीज के लिए वेस्टइंडीज
शाई होप (कप्तान), शिमरन हेटमायर, रोस्टन चेज, कमिल पूरन, रोवमन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैंपसन, कीमो पॉल, रोमारियो शेफर्ड, जेवेल एंड्रयू, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसैन, कुडाकेश मोती, शमार जोसेफ और शमार स्प्रिंगर।






Drop a
for the champions!