पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के खाटीन गांव स्थित गुलहरिया तालाब में रविवार सुबह जितिया विसर्जन के दौरान 13 वर्षीय किशोर राकेश कुमार की डूबने से मौत हो गई। घटना के वक्त उसकी मां भी साथ थी। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतक की पहचान खाटीन गांव निवासी उपेंद्र गुप्ता के पुत्र राकेश कुमार के रूप में हुई है। बताया गया कि राकेश अपनी मां के साथ जितिया विसर्जन के लिए रविवार सुबह गुलहरिया तालाब गया था। तालाब में विसर्जन और स्नान के लिए काफी भीड़ थी। इसी दौरान मां के साथ नहाते समय राकेश अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना के समय मां को इसका तत्काल पता नहीं चला। नहाने के बाद मंदिर जाने के क्रम में जब मां ने देखा कि राकेश उसके साथ नहीं है, तो उसे अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद तालाब में उसकी खोजबीन शुरू की गई। काफी देर बाद गहरे पानी से निकाला गया परिजनों और स्थानीय लोगों ने तालाब में राकेश की तलाश शुरू की। काफी प्रयास के बाद उसे तालाब के गहरे पानी से बाहर निकाला गया। इसके बाद परिजन उसे तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल छतरपुर लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद राकेश को मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया गया कि राकेश दो भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था। राकेश के पिता उपेंद्र गुप्ता पहले पारा शिक्षक के रूप में कार्यरत थे। पारा शिक्षक पद से हटाए जाने के बाद वह निजी स्कूल का संचालन करते हैं। परिवार के लिए राकेश की मौत बड़ा सदमा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव में भी मातम का माहौल है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया घटना की सूचना मिलने पर छतरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस अनुमंडलीय अस्पताल छतरपुर भी पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटा रही है। जितिया विसर्जन के दौरान तालाब में हुई इस घटना के बाद ग्रामीणों में भी शोक है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रविवार को तालाब में विसर्जन और स्नान के दौरान हुई इस घटना ने परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं। पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के खाटीन गांव स्थित गुलहरिया तालाब में रविवार सुबह जितिया विसर्जन के दौरान 13 वर्षीय किशोर राकेश कुमार की डूबने से मौत हो गई। घटना के वक्त उसकी मां भी साथ थी। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतक की पहचान खाटीन गांव निवासी उपेंद्र गुप्ता के पुत्र राकेश कुमार के रूप में हुई है। बताया गया कि राकेश अपनी मां के साथ जितिया विसर्जन के लिए रविवार सुबह गुलहरिया तालाब गया था। तालाब में विसर्जन और स्नान के लिए काफी भीड़ थी। इसी दौरान मां के साथ नहाते समय राकेश अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना के समय मां को इसका तत्काल पता नहीं चला। नहाने के बाद मंदिर जाने के क्रम में जब मां ने देखा कि राकेश उसके साथ नहीं है, तो उसे अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद तालाब में उसकी खोजबीन शुरू की गई। काफी देर बाद गहरे पानी से निकाला गया परिजनों और स्थानीय लोगों ने तालाब में राकेश की तलाश शुरू की। काफी प्रयास के बाद उसे तालाब के गहरे पानी से बाहर निकाला गया। इसके बाद परिजन उसे तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल छतरपुर लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद राकेश को मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया गया कि राकेश दो भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था। राकेश के पिता उपेंद्र गुप्ता पहले पारा शिक्षक के रूप में कार्यरत थे। पारा शिक्षक पद से हटाए जाने के बाद वह निजी स्कूल का संचालन करते हैं। परिवार के लिए राकेश की मौत बड़ा सदमा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव में भी मातम का माहौल है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया घटना की सूचना मिलने पर छतरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस अनुमंडलीय अस्पताल छतरपुर भी पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटा रही है। जितिया विसर्जन के दौरान तालाब में हुई इस घटना के बाद ग्रामीणों में भी शोक है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रविवार को तालाब में विसर्जन और स्नान के दौरान हुई इस घटना ने परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं।

