यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर रविवार को करीब 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि व्यक्ति की मौत ट्रेन से उतरते समय ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच में फंसने लगी गंभीर चोटों के कारण हुई। सूचना मिलते ही जीआरपी जगाधरी की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। जांच अधिकारी एसआई सत्यवीर ने बताया कि पुलिस टीम को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थे। मौके पर देखा तो प्लेटफॉर्म नंबर दो पर रेलवे ट्रेक पर एक व्यक्ति का शव पड़ा है, जिसके शरीर पर काफी चोट आई हुई थी। उसकी कमर बुरी तरह जख्मी थी। 72 घंटे के लिए मोर्चरी में रखवाया शव घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास के क्षेत्र में लोगों से पूछताछ की। इसके बाद मृतक के कपड़ों और सामान की तलाश ली गई, लेकिन उसके पास से ऐसा कोई दस्तावेज या अन्य सामान नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। आसपास मौजूद यात्रियों और लोगों से भी मृतक के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया गया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई। प्राथमिक जांच में मौत की वजह ट्रेन से उतरते हुए ट्रेन और प्लेटाफॉर्म के बीचं फंसने से हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल यमुनानगर की मोर्चरी में रखवा दिया है। इस दौरान जीआरपी की ओर से मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। मृतक की उम्र 40 साल, पैरों में जूते नहीं आसपास के रेलवे स्टेशनों और क्षेत्र में भी जानकारी भेजकर पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि मृतक कौन था और कहां से आया था। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष है। उसने गुलाबी रंग की टी-शर्ट और नीली जींस पहन रखी थी। उसके पैरों में जूते या चप्पल नहीं थे।

