आलीराजपुर जिले में कलेक्टर ऑफिस के पीछे रामसिंह की चौकी बस्ती में करीब 8 फीट लंबा अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। रविवार सुबह 8 बजे अजगर दिखाई देने की खबर फैलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। अजगर करीब 8 फीट लंबा और लगभग 15 किलो वजनी था। रहवासी इलाके में इतना बड़ा अजगर देखकर लोगों में डर फैल गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दी। वन विभाग की रेस्क्यू टीम समय पर नहीं पहुंची। इसके बाद स्थानीय लोगों ने देवराज सोलंकी से संपर्क किया। सोलंकी ने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। अजगर को पकड़ने के बाद बस्ती से दूर ले जाया गया। बाद में उसे सुरक्षित जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया गया। इसके बाद मौके पर मौजूद भीड़ हट गई और स्थिति सामान्य हो गई।

