सीवान के रघुनाथपुर थाना मुख्यालय से 200 मीटर की दूरी पर शनिवार रात अपराधियों ने 2 युवकों को गोली मार दी। दोनों दोस्त होटल में बर्थडे पार्टी मनाकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए 3 युवकों ने रोक लिया। उन्होंने बिना कुछ बोले एक युवक के सीने में पिस्टल सटाकर गोली मार दी। वहीं दूसरे युवक ने बचाव के लिए हाथ आगे किया, जिससे गोली उसके बाएं हाथ की कलाई में लगी। घायलों की पहचान रघुनाथपुर निवासी दिनेश पांडेय के बेटे राहुल कुमार पांडेय(30) और रमाकांत वर्मा के बेटे सिद्धार्थ वर्मा(30) के रूप में हुई है। गोली राहुल के सीने में फंसी हुई है, जबकि सिद्धार्थ की कलाई में फ्रैक्चर हुआ है। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया। एक साल पहले बाजार में 2 पक्षों में हुआ था विवाद घायल राहुल ने बताया कि पिछले साल बाजार में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में उसने बीच-बचाव किया था। इसी दौरान आरोपितों ने उसके सिर पर हमला कर घायल कर दिया था। मामले में रघुनाथपुर थाने में केस दर्ज कराया गया था। राहुल का कहना है कि उसी विवाद के बाद से आरोपित उसकी हत्या की फिराक में थे। शनिवार रात तीनों ने पहले से योजना बनाकर उसे रोका और सीने में गोली मार दी। सिद्धार्थ ने बचाव का प्रयास किया तो उस पर भी गोली चलाई गई, जो उसके हाथ में लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना देकर दोनों घायलों को रघुनाथपुर पीएचसी पहुंचाया। मौके से आई तस्वीरें…. 200 मीटर की दूरी के बाद भी लेट पहुंची पुलिस घटना थाना से चंद कदम की दूरी पर होने के बावजूद पुलिस तत्काल मौके पर नहीं पहुंची। स्थानीय लोगों द्वारा थाना प्रभारी को फोन किए जाने के बावजूद कॉल रिसीव नहीं होने की बात सामने आई। बाद में पीएचसी पहुंची रघुनाथपुर थाना पुलिस ने मामले की जानकारी ली। इधर, सदर अस्पताल में नगर थाना प्रभारी अविनाश कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और घायलों का इलाज कराया। पुलिस ने उनका बयान दर्ज करने के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए पटना भेजवाया। थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर हुई गोलीबारी के बावजूद पुलिस की तत्काल सक्रियता नहीं दिखने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। वहीं थाना प्रभारी रवि रंजन सिंह के सरकारी नंबर पर घटना की जानकारी के लिए संपर्क किए जाने के बावजूद कॉल रिसीव नहीं होने की बात भी सामने आई है। इससे पहले भी उनके सरकारी नंबर पर महत्वपूर्ण मामलों में संपर्क नहीं होने की शिकायतें सामने आती रही हैं। अब थाना मुख्यालय के बेहद करीब हुई इस वारदात ने पुलिस की सतर्कता और सूचना तंत्र की स्थिति को कठघरे में खड़ा कर दिया है। सीवान के रघुनाथपुर थाना मुख्यालय से 200 मीटर की दूरी पर शनिवार रात अपराधियों ने 2 युवकों को गोली मार दी। दोनों दोस्त होटल में बर्थडे पार्टी मनाकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए 3 युवकों ने रोक लिया। उन्होंने बिना कुछ बोले एक युवक के सीने में पिस्टल सटाकर गोली मार दी। वहीं दूसरे युवक ने बचाव के लिए हाथ आगे किया, जिससे गोली उसके बाएं हाथ की कलाई में लगी। घायलों की पहचान रघुनाथपुर निवासी दिनेश पांडेय के बेटे राहुल कुमार पांडेय(30) और रमाकांत वर्मा के बेटे सिद्धार्थ वर्मा(30) के रूप में हुई है। गोली राहुल के सीने में फंसी हुई है, जबकि सिद्धार्थ की कलाई में फ्रैक्चर हुआ है। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया। एक साल पहले बाजार में 2 पक्षों में हुआ था विवाद घायल राहुल ने बताया कि पिछले साल बाजार में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में उसने बीच-बचाव किया था। इसी दौरान आरोपितों ने उसके सिर पर हमला कर घायल कर दिया था। मामले में रघुनाथपुर थाने में केस दर्ज कराया गया था। राहुल का कहना है कि उसी विवाद के बाद से आरोपित उसकी हत्या की फिराक में थे। शनिवार रात तीनों ने पहले से योजना बनाकर उसे रोका और सीने में गोली मार दी। सिद्धार्थ ने बचाव का प्रयास किया तो उस पर भी गोली चलाई गई, जो उसके हाथ में लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना देकर दोनों घायलों को रघुनाथपुर पीएचसी पहुंचाया। मौके से आई तस्वीरें…. 200 मीटर की दूरी के बाद भी लेट पहुंची पुलिस घटना थाना से चंद कदम की दूरी पर होने के बावजूद पुलिस तत्काल मौके पर नहीं पहुंची। स्थानीय लोगों द्वारा थाना प्रभारी को फोन किए जाने के बावजूद कॉल रिसीव नहीं होने की बात सामने आई। बाद में पीएचसी पहुंची रघुनाथपुर थाना पुलिस ने मामले की जानकारी ली। इधर, सदर अस्पताल में नगर थाना प्रभारी अविनाश कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और घायलों का इलाज कराया। पुलिस ने उनका बयान दर्ज करने के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए पटना भेजवाया। थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर हुई गोलीबारी के बावजूद पुलिस की तत्काल सक्रियता नहीं दिखने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। वहीं थाना प्रभारी रवि रंजन सिंह के सरकारी नंबर पर घटना की जानकारी के लिए संपर्क किए जाने के बावजूद कॉल रिसीव नहीं होने की बात भी सामने आई है। इससे पहले भी उनके सरकारी नंबर पर महत्वपूर्ण मामलों में संपर्क नहीं होने की शिकायतें सामने आती रही हैं। अब थाना मुख्यालय के बेहद करीब हुई इस वारदात ने पुलिस की सतर्कता और सूचना तंत्र की स्थिति को कठघरे में खड़ा कर दिया है।

