अशोकनगर शहर में आज (रविवार) 33/11 केवी उपकेंद्र पर जरूरी रखरखाव का काम किया जाएगा। इस वजह से 11 केवी मेन बाजार फीडर से जुड़े इलाकों में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली बंद रहेगी। बिजली बंद रहने से स्टेशन रोड, सुभाषगंज, बिलाला मिल रोड, इंद्रा पार्क, गांधी पार्क, गुरुद्वारा, महावीर कॉलोनी और पटेल पार्क समेत आसपास के क्षेत्रों पर असर पड़ेगा। मप्र मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की। रखरखाव का काम पूरा होने के बाद तय समय पर बिजली सप्लाई फिर से शुरू कर दी जाएगी।

