सतना में 21.51 लाख का 2 क्विंटल गांजा जब्त:2 आरोपी गिरफ्तार, डुड़ही गांव में घर से मिला नशे का माल; नाबालिग भी पकड़ा

सतना में 21.51 लाख का 2 क्विंटल गांजा जब्त:2 आरोपी गिरफ्तार, डुड़ही गांव में घर से मिला नशे का माल; नाबालिग भी पकड़ा

सतना के नागौद में पुलिस ने 2 क्विंटल 15 किलो गांजा जब्त किया। इसकी कीमत 21 लाख 51 हजार 500 रुपए है। दो आरोपी गिरफ्तार हुए, एक नाबालिग भी पकड़ा गया। 5 लाख रुपए की बोलेरो (MP 19 CA 1061) भी जब्त की गई।
संतकुमार उर्फ संतू पाल से मिली जानकारी के आधार पर शुक्रवार रात डुड़ही गांव में दबिश दी गई। यहां से द्वारिका दाहिया और सभाराज पाल पकड़े गए। सभाराज के घर से भारी मात्रा में गांजा मिला।
आरोपियों ने कई सहयोगियों और मुख्य सरगना के नाम बताए हैं, जिनकी तलाश जारी है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया। नाबालिग को किशोर कोर्ट में पेश किया गया।
जब्त बोलेरो का मालिक महेश दाहिया एक साल से फरार है। आरोपियों के तार कुख्यात गांजा तस्कर अनूप जायसवाल उर्फ जस्सा से जुड़े मिले हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *