समिति के पदाधिकारियों ने की आशा लकड़ा से  मुलाकात  की

समिति के पदाधिकारियों ने की आशा लकड़ा से  मुलाकात  की

भास्कर न्यूज|लोहरदगा जय श्रीराम समिति के पदाधिकारियों ने शनिवार को जनजाति आयोग की केंद्रीय सदस्य आशा लकड़ा से मुलाकात की। उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों एवं सामाजिक कार्यों पर औपचारिक विचार-विमर्श किया। इस दौरान आगामी 14 अक्टूबर को आयोजित समिति के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए उन्हें आमंत्रित किया गया। मुलाकात के दौरान समिति के पदाधिकारियों ने संगठन के विस्तार, सामाजिक गतिविधियों तथा समाजहित में किए जा रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी साझा की। समिति की ओर से बताया गया कि संगठन सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों के साथ-साथ जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए भी लगातार कार्य कर रहा है। जनजाति आयोग की केंद्रीय सदस्य ने समिति के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष बजरंग करूवा, जिला महामंत्री चंदन साहू सहित सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मौके पर जिला संरक्षक लक्ष्मी भगत, जिला कोषाध्यक्ष विक्की कसेरा, स्वास्थ्य प्रभारी ओम महतो, उपेंद्र कुशवाहा, दिग्गज सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे। भास्कर न्यूज|लोहरदगा जय श्रीराम समिति के पदाधिकारियों ने शनिवार को जनजाति आयोग की केंद्रीय सदस्य आशा लकड़ा से मुलाकात की। उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों एवं सामाजिक कार्यों पर औपचारिक विचार-विमर्श किया। इस दौरान आगामी 14 अक्टूबर को आयोजित समिति के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए उन्हें आमंत्रित किया गया। मुलाकात के दौरान समिति के पदाधिकारियों ने संगठन के विस्तार, सामाजिक गतिविधियों तथा समाजहित में किए जा रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी साझा की। समिति की ओर से बताया गया कि संगठन सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों के साथ-साथ जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए भी लगातार कार्य कर रहा है। जनजाति आयोग की केंद्रीय सदस्य ने समिति के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष बजरंग करूवा, जिला महामंत्री चंदन साहू सहित सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मौके पर जिला संरक्षक लक्ष्मी भगत, जिला कोषाध्यक्ष विक्की कसेरा, स्वास्थ्य प्रभारी ओम महतो, उपेंद्र कुशवाहा, दिग्गज सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *