सिरसा सुभाष बाजार में गंदे पानी की सप्लाई:कांग्रेस-बीजेपी नेता और आढ़तियों का एरिया, प्रधान बोले-सड़कें उखाड़ने से लीकेज हुई पाइप लाइन

सिरसा सुभाष बाजार में गंदे पानी की सप्लाई:कांग्रेस-बीजेपी नेता और आढ़तियों का एरिया, प्रधान बोले-सड़कें उखाड़ने से लीकेज हुई पाइप लाइन

सिरसा शहर की एक कॉलोनी में सप्लाई में गंदा पानी आ रहा है। जहां पर बीजेपी और कांग्रेस नेताओं के आवास हैं और मंडी के अधिकांश आढ़ती भी इसी एरिया में रहते हैं। पिछले दो से तीन दिन से पेयजल सप्लाई में गंदा पानी आ रहा है। इस वजह से स्थानीय लोगों व आढ़तियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, यह मामला सुभाष बाजार एरिया है और रानी ब्यूटी पार्लर वाली गली में यह स्थिति बनी हुई है। शनिवार शाम को सप्लाई आई तो नलों में गंदा पानी आने लगा। पानी भी ऐसा कि पीना तो दूर हाथ धोना भी दुभर हो गया। हालात ये हैं कि लोगों ने बाल्टियां से सप्लाई का पानी नाली में बहा दिया। स्थानीय निवासियों में आढ़ती र्कीति गर्ग और हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल सिरसा शहरी इकाई के उप प्रधान प्रेम गुप्ता ने बताया कि शहर में जगह-जगह स्टॉर्म वाटर लाइन के लिए पाइप दबाने का काम चल रहा है और चारों ओर सड़कें व गली खुदाई की हुई है। इस वजह से पाइप लीकेज हो रही है। इसलिए उनके घर आने वाली पेयजल लाइन में लीकेज से सप्लाई में गंदा पानी आ रहा है। पाइप में हो रही लीकेज, कभी सीवरेज तो कभी मिट्‌टी मिलावट आ रही हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल सिरसा शहरी इकाई के उप प्रधान प्रेम गुप्ता ने बताया, यह पेयजल पाइप लाइन सुभाष चौक और मेन गीता भवन वाली गली से दो तरफ से मेन लाइन से आती है। सुभाष चौक के आसपास एरिया में सड़कें उखाड़ी हुई है। कई दिन से स्टॉर्म वाटर लाइन का काम चल रहा है। कभी कौन सी पाइप लीकेज हो जाती है तो कभी किसी पाइप लीकेज हो जाती है। दो सप्ताह पहले भी सप्लाई में इसी तरह गंदा पानी आने लगा था। उस समय सीवरेज पाइप में लीकेज थी और अब सड़क के साइड से लीकेज से मिट्टी व गंदा पानी सप्लाई में आ रहा है। पब्लिक हेल्थ एसडीओ व जेई को कहते हैं तो वे एक बार आकर ठीक करवा देते हैं और बाद में वहीं स्थिति रहती है। पहले भी शिकायत पर करवाई थी दुरुस्त : जेई मामले में संबंधित पब्लिक हेल्थ से जेई अश्वनी कुमार का कहना है कि दो से तीन गलियों में पेयजल सप्लाई में गंदा पानी आने की शिकायत आई थी, उन्हें दुरुस्त करवा दिया था। अगर किसी अन्य गली में ऐसी समस्या है तो उसका भी समाधान करवाया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *