बदायूं में प्रेमी युगल से मारपीट और छेड़खानी का मामला:4 नामजद आरोपी गिरफ्तार, 4 अज्ञात अब भी फरार; तलाश जारी

बदायूं में प्रेमी युगल से मारपीट और छेड़खानी का मामला:4 नामजद आरोपी गिरफ्तार, 4 अज्ञात अब भी फरार; तलाश जारी

बदायूं के उघैती क्षेत्र में प्रेमी युगल से मारपीट, लूट और छेड़खानी कर वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में शामिल चार अज्ञात आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पुलिस के अनुसार, 17 सितंबर को शरह बरौलिया के जंगल में युवकों ने प्रेमी युगल को घेर लिया था। आरोप है कि उनके साथ मारपीट की गई। युवती से छेड़खानी की गई और युवक से 1500 रुपए लूट लिए गए। इसके बाद घटना का वीडियो भी बनाया गया।
घटना का वीडियो 24 सितंबर को सामने आया, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने नामजद आरोपियों की तलाश शुरू की और 25 सितंबर को सुगेन्द्र कुमार यादव, बेचैन जाटव और छोटे जाटव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस अब वीडियो और आरोपियों से हुई पूछताछ के आधार पर घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है। वीडियो बनाने वाला जीतेश करनपुर तिराहे से पकड़ा गया
पुलिस के अनुसार, जीतेश ने ही घटना का वीडियो बनाया था। पांच दिन तक फरार रहने के बाद पुलिस ने उसे 30 सितंबर को करनपुर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से घटना में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। जीतेश से पूछताछ के दौरान पुलिस को घटना में शामिल अन्य आरोपियों के संबंध में कुछ जानकारी मिली है। पुलिस इस जानकारी को वीडियो से मिले तथ्यों से जोड़कर जांच आगे बढ़ा रही है। चार अज्ञात आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस
मामले में चार नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद भी चार अज्ञात आरोपी फरार हैं। पुलिस अब वीडियो फुटेज और जीतेश से पूछताछ के आधार पर उनकी पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *