कानपुर-देहात में डीसीएम की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की मौत:नेशनल हाईवे पर जियो पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा, पुलिस ने डीसीएम ड्राइवर को पकड़ा

कानपुर-देहात में डीसीएम की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की मौत:नेशनल हाईवे पर जियो पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा, पुलिस ने डीसीएम ड्राइवर को पकड़ा

कानपुर-देहात के रनिया थाना क्षेत्र में शनिवार रात नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार डीसीएम ने आगे चल रहे ट्रैक्टर में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर चालक नसीम (50) की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अस्पताल भेजने के साथ डीसीएम को जब्त कर चालक को पकड़ लिया।
हादसा शनिवार रात करीब 9:40 बजे रनिया थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर जियो पेट्रोल पंप के पास हुआ। बताया गया कि ट्रैक्टर कानपुर जाने वाली लेन में आगे चल रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ट्रैक्टर चालक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान नसीम (50) के रूप में हुई है। वह रज्जाक के बेटे और घाटमपुर क्षेत्र के बरीपाल गांव के रहने वाले थे। हादसे की जानकारी मिलने पर रनिया थाना प्रभारी सौरभ सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी और शव को एंबुलेंस से अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने हादसे में शामिल डीसीएम को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने डीसीएम चालक को भी पकड़ लिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। सूचना मिलते ही रनिया थाना प्रभारी सौरभ सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने नसीम के शव को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने डीसीएम को जब्त कर उसके चालक को पकड़ लिया है। मामले की जांच जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *