नोएडा की 15 सड़कें बनेंगी मॉडल रोड:47.27 किमी पर खर्च होंगे 263 करोड़, फुटपाथ, ड्रेन, साइकिल ट्रैक और ग्रीन एरिया होंगे विकसित

नोएडा की 15 सड़कें बनेंगी मॉडल रोड:47.27 किमी पर खर्च होंगे 263 करोड़, फुटपाथ, ड्रेन, साइकिल ट्रैक और ग्रीन एरिया होंगे विकसित

नोएडा में सड़कों को बेहतर बनाने और प्रदूषण कम करने के लिए 15 प्रमुख सड़कों को मॉडल रोड के रूप में विकसित करने की तैयारी है। इन सड़कों की कुल लंबाई करीब 47.27 किमी है। नोएडा प्राधिकरण की 19 अगस्त 2026 की रिपोर्ट के अनुसार, इन पर करीब 263.77 करोड़ रुपए खर्च प्रस्तावित हैं। मॉडल रोड पर सिर्फ सड़क की री-सरफेसिंग नहीं होगी, बल्कि फुटपाथ, ड्रेन, साइकिल ट्रैक, आरसीसी डक्ट, ग्रीन एरिया, जंक्शन सुधार और सौंदर्यीकरण जैसे काम भी किए जाएंगे। MP-2 सबसे लंबी मॉडल रोड, 27.88 करोड़ खर्च होंगे
सबसे लंबी मॉडल रोड एमपी-2 है। सेक्टर-16ए फिल्म सिटी से सेक्टर-61 अंडरपास तक इसकी लंबाई 7.8 किमी है। इस पर करीब 27.88 करोड़ रुपए खर्च प्रस्तावित हैं। अट्टा अंडरपास से सेक्टर-61 अंडरपास तक री-सरफेसिंग का काम पूरा हो चुका है। सर्विस रोड पर काम चल रहा है, जबकि बाकी हिस्से की री-सरफेसिंग के लिए एग्रीमेंट तैयार किया गया है। 7 किमी की 75 मीटर रोड पर सबसे ज्यादा 46 करोड़
हाजीपुर से सेक्टर-51-52 और 71-72 अंडरपास की ओर जाने वाली 75 मीटर रोड की लंबाई 7 किमी है। इस पर सबसे ज्यादा 46 करोड़ रुपए खर्च प्रस्तावित हैं। इस रोड पर जंक्शन, फुटपाथ और सड़क सुधार के साथ साइड पटरी पर टाइल और ग्रीन एरिया विकसित करने की योजना है। फिलहाल सेक्टर-47 से सेक्टर-98 के करीब 3 किमी हिस्से का अनुमान तैयार कर सक्षम अधिकारी की सैद्धांतिक मंजूरी के लिए भेजा गया है। 5.5 किमी एमपी-3 पर दोबारा टेंडर
महामाया फ्लाईओवर से सेक्टर-71 अंडरपास तक 5.5 किमी एमपी-3 रोड की री-सरफेसिंग की जाएगी। इसके लिए करीब 15.50 करोड़ रुपए प्रस्तावित हैं। पर्याप्त बोली नहीं मिलने के कारण इसका दोबारा टेंडर आमंत्रित किया गया है। डीएससी रोड से लेकर सेक्टर-62 तक कई प्रमुख सड़क अशोक नगर से हरौला लेबर चौक तक 1.4 किमी सड़क के सुधार पर 17.88 करोड़ रुपए प्रस्तावित हैं। इसका टेंडर मंजूरी प्रक्रिया में है। वहीं सेक्टर-2 से हरौला चौक तक 520 मीटर सड़क पर 9.86 करोड़ और वसुंधरा-दिल्ली बॉर्डर से उद्योग मार्ग तक 500 मीटर सड़क पर 7.60 करोड़ रुपए खर्च प्रस्तावित हैं। दोनों के टेंडर प्रकाशित हो चुके हैं। सेक्टर-62 में फोर्टिस अस्पताल से इंडस वैली स्कूल तक 1.8 किमी सड़क और स्मॉल डी-पार्क से बिग डी-पार्क तक 1.3 किमी सड़क भी मॉडल रोड सूची में है। इन दोनों पर साइकिल ट्रैक, फुटपाथ, ड्रेन, साइड वर्ज, जंक्शन और ग्रीन एरिया का सुधार किया जाएगा। दोनों कार्य अभी सैद्धांतिक मंजूरी की प्रक्रिया में हैं। हाजीपुर-एल्डेको और जेपी फ्लाईओवर-डीएससी रोड
हाजीपुर अंडरपास से एल्डेको क्रॉसिंग तक 3 किमी सड़क पर करीब 35.21 करोड़ रुपए खर्च प्रस्तावित हैं। इसका अनुमान अंतिम मंजूरी के लिए सीईओ को भेजा गया है। वहीं जेपी फ्लाईओवर से डीएससी रोड तक 1.7 किमी सड़क पर 17.27 करोड़ रुपए का प्रस्ताव है। यह सड़क सेक्टर-82, 104, 105, 108 और 110 से जुड़ती है। इसका अनुमान भी अंतिम मंजूरी के लिए भेजा जा चुका है। पैरेलल रोड और सेक्टर-79 की सड़क
एडोब क्रॉसिंग से अट्टा पीर क्रॉसिंग तक 3.7 किमी पैरेलल रोड के री-सरफेसिंग का एग्रीमेंट तैयार हो चुका है। इस पर 13.52 करोड़ रुपए खर्च प्रस्तावित हैं। सेक्टर-79 टी-प्वाइंट से DSC रोड तक 3.5 किमी सड़क पर करीब 14.97 करोड़ रुपए का प्रस्ताव है, लेकिन यह अभी सैद्धांतिक मंजूरी की प्रक्रिया में है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *