प्रचार करने साइकिल पर,जीतते ही कार से पहुंचे सांसद पुत्र:रीवा में ‘दबदबा था, दबदबा है, दबदबा बना रहेगा’ पर डांस; सनरूफ खोलकर झूमे

प्रचार करने साइकिल पर,जीतते ही कार से पहुंचे सांसद पुत्र:रीवा में ‘दबदबा था, दबदबा है, दबदबा बना रहेगा’ पर डांस; सनरूफ खोलकर झूमे

रीवा जिले की हिनौता ग्राम पंचायत का सरपंच चुनाव जीतने के बाद रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा के बेटे अंकुर मिश्रा का जीत का जश्न चर्चा में है। विजय जुलूस के दौरान वे कार की सनरूफ से बाहर निकलकर ‘दबदबा था, दबदबा है, दबदबा बना रहेगा’ गाने पर डांस करते नजर आए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। दरअसल वीडियो में अंकुर मिश्रा कार की सनरूफ से बाहर खड़े होकर हाथ हिलाते और डांस करते दिख रहे हैं। उनके साथ कई वाहन काफिले में चल रहे हैं। समर्थक भी जीत का जश्न मनाते नजर आए। 366 वोट से जीते चुनाव
हिनौता पंचायत का चुनाव अंकुर मिश्रा के लिए चर्चा में रहा था। प्रचार के दौरान वे साइकिल से गांव में घूमकर वोट मांगते दिखे थे। उन्होंने खुद को सांसद का बेटा बताकर नहीं, बल्कि आम प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ने की बात कही थी। परिणाम में अंकुर मिश्रा ने प्रतिद्वंद्वी को 366 वोटों से हराकर सरपंच पद जीता। चुनाव के दौरान भी हुई थी शिकायत
चुनाव के दौरान अंकुर मिश्रा ने एक प्रस्तावक को कथित तौर पर दबाव में लेने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से शिकायत की थी। अब चुनाव जीतने के बाद सामने आए विजय जुलूस के वीडियो ने उनका जश्न चर्चा में ला दिया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *