‘डार्क लाइफ’ में दर्द, ‘महाभारत एक्सटेंशन’ में भ्रष्टाचार की पोल:सहरसा में 3 दिवसीय बिहार इप्टा का राज्य स्तरीय नाट्योत्सव शुरू, भागलपुर और मधुबनी ने की प्रस्तुति

‘डार्क लाइफ’ में दर्द, ‘महाभारत एक्सटेंशन’ में भ्रष्टाचार की पोल:सहरसा में 3 दिवसीय बिहार इप्टा का राज्य स्तरीय नाट्योत्सव शुरू, भागलपुर और मधुबनी ने की प्रस्तुति

सहरसा में तीन दिवसीय बिहार इप्टा राज्यस्तरीय नाट्योत्सव का रंगारंग आगाज हुआ। जिला परिषद स्थित पाठशाला परिसर में आयोजित समारोह की पहली ही शाम रंगकर्मियों ने नाटकों के जरिए समाज की कुरीतियों, भ्रष्टाचार और महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों पर करारा प्रहार किया। नाट्योत्सव की पहली शाम भागलपुर इप्टा की ओर से रितेश रंजन के लेखन व निर्देशन में ‘डार्क लाइफ’ नाटक का मंचन हुआ। इसमें भागदौड़ भरी जिंदगी में पैसे की अंधी चाहत और घटती मानवीय संवेदनाओं को दिखाया गया। नाटक में उजागर हुआ कि आज भी देश के हर कोने में द्रौपदी का चीर-हरण हो रहा है और लोग बेबस होकर तमाशा देख रहे हैं। वहीं, महिलाएं अपने ऊपर हो रहे अत्याचार के खिलाफ संघर्ष के लिए तैयार हैं। दूसरी प्रस्तुति मधुबनी इप्टा की रही। डॉ. ब्रजेश कुमार झा द्वारा लिखित और रंजीत राय निर्देशित नाटक ‘महाभारत एक्सटेंशन’ में भ्रष्टाचार, अराजकता और महिलाओं पर होने वाले उत्पीड़न के खिलाफ कड़े संघर्ष को प्रभावी ढंग से दर्शकों के सामने रखा गया। उद्घाटनकर्ता पटना विश्वविद्यालय के हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. तरुण कुमार ने कहा कि ‘सच का रंगमंच’ किसी दल के पक्ष या विपक्ष में नहीं, बल्कि शिक्षा, संस्कृति, विकेंद्रीकरण, गांधीवादी मूल्यों, ग्राम अर्थव्यवस्था, सामाजिक न्याय और मानवीय गरिमा के पक्ष में खड़ा है। उन्होंने कहा कि 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती के दिन इसका आरंभ होना गहरा सांकेतिक महत्व रखता है। गांधी जी के लिए सत्य ही सामाजिक जीवन का आधार था। यह आयोजन इप्टा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र रघुवंशी के 75वें जन्म वर्ष के स्मरण को भी समर्पित है। इन्होंने किया उद्घाटन और पेश की सांस्कृतिक झलकियां
संयुक्त दीप प्रज्वलन : बिहार इप्टा के कार्यकारी अध्यक्ष सीताराम सिंह, अध्यक्ष अमरनाथ सिंह, प्रो. तरुण कुमार, कार्यवाहक महासचिव फिरोज अशरफ खान, शिक्षाविद डॉ. दीपक कुमार गुप्ता, गायत्री शक्तिपीठ के ट्रस्टी डॉ. अरुण कुमार जायसवाल, जिला परिषद अध्यक्ष किरण देवी, भाकपा नेता ओमप्रकाश नारायण, राज्य सचिव इंद्र भूषण रमन बमबम, संयुक्त सचिव आसिफ अहमद, अरविंद प्रसाद ने दीप जलाकर समारोह का शुभारंभ किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और उपस्थिति : सहरसा इप्टा की सोनम कुमारी, पुष्पांजलि कुमारी, साक्षी कुमारी, नविता कुमारी व तेजस्विनी कुमारी ने नृत्य व बिहार गौरव गीत पेश किया। वहीं सारिका सिंह व वैष्णवी सिंह ने सामा-चकेवा लोकनृत्य की प्रस्तुति दी। मंच संचालन एसएस हिमांशु ने किया। मौके पर संजय सारथी, रीता सिन्हा, हरिशंकर गुप्ता, सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे। सहरसा में तीन दिवसीय बिहार इप्टा राज्यस्तरीय नाट्योत्सव का रंगारंग आगाज हुआ। जिला परिषद स्थित पाठशाला परिसर में आयोजित समारोह की पहली ही शाम रंगकर्मियों ने नाटकों के जरिए समाज की कुरीतियों, भ्रष्टाचार और महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों पर करारा प्रहार किया। नाट्योत्सव की पहली शाम भागलपुर इप्टा की ओर से रितेश रंजन के लेखन व निर्देशन में ‘डार्क लाइफ’ नाटक का मंचन हुआ। इसमें भागदौड़ भरी जिंदगी में पैसे की अंधी चाहत और घटती मानवीय संवेदनाओं को दिखाया गया। नाटक में उजागर हुआ कि आज भी देश के हर कोने में द्रौपदी का चीर-हरण हो रहा है और लोग बेबस होकर तमाशा देख रहे हैं। वहीं, महिलाएं अपने ऊपर हो रहे अत्याचार के खिलाफ संघर्ष के लिए तैयार हैं। दूसरी प्रस्तुति मधुबनी इप्टा की रही। डॉ. ब्रजेश कुमार झा द्वारा लिखित और रंजीत राय निर्देशित नाटक ‘महाभारत एक्सटेंशन’ में भ्रष्टाचार, अराजकता और महिलाओं पर होने वाले उत्पीड़न के खिलाफ कड़े संघर्ष को प्रभावी ढंग से दर्शकों के सामने रखा गया। उद्घाटनकर्ता पटना विश्वविद्यालय के हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. तरुण कुमार ने कहा कि ‘सच का रंगमंच’ किसी दल के पक्ष या विपक्ष में नहीं, बल्कि शिक्षा, संस्कृति, विकेंद्रीकरण, गांधीवादी मूल्यों, ग्राम अर्थव्यवस्था, सामाजिक न्याय और मानवीय गरिमा के पक्ष में खड़ा है। उन्होंने कहा कि 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती के दिन इसका आरंभ होना गहरा सांकेतिक महत्व रखता है। गांधी जी के लिए सत्य ही सामाजिक जीवन का आधार था। यह आयोजन इप्टा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र रघुवंशी के 75वें जन्म वर्ष के स्मरण को भी समर्पित है। इन्होंने किया उद्घाटन और पेश की सांस्कृतिक झलकियां
संयुक्त दीप प्रज्वलन : बिहार इप्टा के कार्यकारी अध्यक्ष सीताराम सिंह, अध्यक्ष अमरनाथ सिंह, प्रो. तरुण कुमार, कार्यवाहक महासचिव फिरोज अशरफ खान, शिक्षाविद डॉ. दीपक कुमार गुप्ता, गायत्री शक्तिपीठ के ट्रस्टी डॉ. अरुण कुमार जायसवाल, जिला परिषद अध्यक्ष किरण देवी, भाकपा नेता ओमप्रकाश नारायण, राज्य सचिव इंद्र भूषण रमन बमबम, संयुक्त सचिव आसिफ अहमद, अरविंद प्रसाद ने दीप जलाकर समारोह का शुभारंभ किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और उपस्थिति : सहरसा इप्टा की सोनम कुमारी, पुष्पांजलि कुमारी, साक्षी कुमारी, नविता कुमारी व तेजस्विनी कुमारी ने नृत्य व बिहार गौरव गीत पेश किया। वहीं सारिका सिंह व वैष्णवी सिंह ने सामा-चकेवा लोकनृत्य की प्रस्तुति दी। मंच संचालन एसएस हिमांशु ने किया। मौके पर संजय सारथी, रीता सिन्हा, हरिशंकर गुप्ता, सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *